फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शाही शादी.. पीएम मोदी, अमित शाह सहित 212 सांसदों को न्यौता-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

शाही शादी.. पीएम मोदी, अमित शाह सहित 212 सांसदों को न्यौता-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Sun, 04 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
शाही शादी.. पीएम मोदी, अमित शाह सहित 212 सांसदों को न्यौता-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, अलीगढ़।
विज्ञापन


राजस्थान के राज्यपाल एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की नातिन पूर्णिमा की सात मार्च को होने वाली शाही शादी में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। उनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और देश भर के 212 सांसद भी इस समारोह में बुलाए गए हैं।

यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के सांसद, मंत्री व विधायक भी शामिल होंगे। पूर्णिमा के पिता एटा सांसद राजवीर सिंह राजू के साथ सांसद सतीश गौतम ने दिल्ली में सांसदों को न्यौता दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह की बहन पूर्णिमा की शादी भाजपा नेता एवं नामचीन वैष्णो बिल्डर्स के मालिक श्यौराज सिंह के बेटे कुंवर प्रवीण राज से हो रही है। शादी समारोह जीटी रोड स्थित मस्कट फार्म हाउस में सम्पन्न होगा। अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी सांसद इस समारोह में बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पांच राज्यों के डेढ़ सौ से अधिक सांसदों को निमंत्रण पत्र दिया गया है। सभी ने सहर्ष आने की बात कही है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। अभी पीएमओ से उनके आने का कार्यक्रम नहीं मिला है।

उम्मीद है कि चार या पांच मार्च तक इस संबंध में तस्वीर साफ हो जाएगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी निमंत्रण दिया गया है। यूपी सरकार के कई कबीना मंत्री, राज्य मंत्री और आला अफसर भी समारोह में बुलाए गए हैं। अधिकांश सांसद और मंत्री दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचेंगे।

उनके ठहरने और स्वागत की समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं। एनडीए के सहयोगी अन्य राजनीतिक दलों के कुछ प्रमुख दिग्गज नेता भी समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे।

इधर, शनिवार को शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, पूर्व कबीना मंत्री ठा. जयवीर सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ‘नीटू’ के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह समारोह स्थल मस्कट फार्म हाउस पहुंचे और व्यवस्थाओं की जानकारी कर निर्देश दिए। इस समारोह स्थल के साथ राजू की टीम अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने में जुटी है।

एफडीए की पांच टीमें रखेंगी खानपान पर नजर
समारोह में खानपान की व्यवस्था तो मेजबान राजवीर सिंह राजू करेंगे लेकिन उसकी देखरेख करना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि रविवार को इस संबंध में एडीएम सिटी एसबी सिंह के साथ बैठक होगी। जिसमें व्यवस्थाएं तय कर दी जाएंगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की पांच टीमें अलग अलग स्थानों पर खानपान को चेक कराएंगी। जिसके बाद ही विशिष्ट अतिथियों को व्यंजन परोसे जाएंगे।


भारी भरकम फोर्स रहेगा तैनात
देश के दिग्गज नेताओं की सुरक्षा, यातायात, मूवमेंट को संभालने के लिए सात मार्च को सुबह से पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। इस शाही शादी समारोह में अलग से लगभग पांच हजार पुलिस एवं सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। आगरा, कानपुर, बरेली, मेरठ जोन से पुलिस को बुलाया जा रहा है। जिसके लिए पुलिस मुख्यालय को लिखा गया है। पुलिस के आला अधिकारियों की मानें तो दस कंपनी पीएसी, दस कंपनी सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स, 25 एडिशनल एसपी, सौ सीओ, 150 इंस्पेक्टर और एसओ के साथ लगभग दो हजार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। छह मार्च को रिहर्सल में पूरा फोर्स मौजूद रहेगा। इनकी पूरी तादाद लगभग पांच हजार के आसपास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed