{"_id":"5a9713474f1c1ba3378b6986","slug":"81519850311-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाब-ए-सैयद बंद कर धरने पर बैठे एएमयू छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाब-ए-सैयद बंद कर धरने पर बैठे एएमयू छात्र
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाब-ए-सैयद बंद कर धरने पर बैठे एएमयू छात्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
फाइन की राशि वापस नहीं किये जाने से नाराज एएमयू के कुछ छात्रों ने बाब-ए-सैयद बंद कर धरना शुरू कर दिया है। दीक्षांत समारोह की तैयारियों में उलझे अधिकारी छात्रों के धरना से टेंशन में हैं।
एएमयू के शोध छात्र सलमान एवं उमर फारुख के खिलाफ अनुुशासनात्मक कार्रवाई के तहत दो-दो हजार रुपये फाइन किए गए थे।
मामला पूर्व कुलपति जमीरउद्दीन शाह के जमाने का है। छात्रों का कहना है कि जनरल शाह जाते समय फाइन माफ कर दिया था और उससे संबंधित आदेश भी दिया था।
बावजूद इसके प्रॉक्टर आफिस द्वारा फाइन वापस नहीं किया जा रहा है। बुधवार को छात्र बाब-ए-सैयद पर पहुंचे और फाइन की धनराशि वापस करने की मांग की।
छात्रों द्वारा बाब-ए-सैयद बंद किये जाने से लोग परेशान हुए। धरना स्थल पर छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी एवं वर्तमान अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी आदि भी पहुंचे और वीसी से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
छात्रों का कहना है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गुरुवार को भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। इस संबंध में प्रॉक्टर आफिस के अधिकारियों का कहना है कि पूर्व वीसी द्वारा फाइन की धनराशि माफ किये जाने से संबंधित कोई पत्र उनके पास नहीं है। यदि आता तो जरूर कार्रवाई होती।