{"_id":"5a93245e4f1c1b514a8bb4c1","slug":"81519592542-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... एसडीएम के खिलाफ कोर्ट जाएंगे दो परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... एसडीएम के खिलाफ कोर्ट जाएंगे दो परीक्षार्थी
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के खिलाफ कोर्ट जाएंगे दो परीक्षार्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, गंगीरी (अलीगढ़)।
गांव औधाखेड़ा के चंद्रपालसिंह इंटर कालेज में परीक्षा दे रहे दो छात्रों ने आरोप लगाया कि शनिवार को अंग्रेजी प्रथम पेपर के समय एसडीएम अतरौली ने उनके साथ गाली गलौज की। नकल न मिलने के बावजूद उन्होंने पुनर्परीक्षा के आदेश दे दिए। उनके इस कदम से आहत होकर वे दोनों कोर्ट और मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे।
थाना दादों के गांव समेंना ततारपुर निवासी संजय यादव पुत्र चंद्रपालसिंह , संजीव यादव पुत्र हरीसिंह ने बताया कि हम दोनों गांव औधाखेड़ा के चंद्रपालसिंह इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर इंटर की परीक्षा दे रहे हैं। शनिवार को अंग्रेजी प्रथम पेपर के समय अतरौली एसडीएम व डीआईओएस परीक्षा केंद्र पर आए।
उन्होंने हम दोनों को पेपर के समय खड़ा कर चेक किया पर नकल नहीं मिली। इसी बीच एसडीएम ने गाली गलौज की और दोबारा परीक्षा की संस्तुति कर दी। दोनों छात्रों का कहना है कि उनके साथ गाली गलौज क्यों की गई। पुन: परीक्षा की संस्तुति का क्या औचित्य है जब हम नकल ही नहीं कर रहे थे। हमारे परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगा है, उसकी फुटेज निकाल कर देखी जा सकती है। यदि नकल की हो तो हमें सजा दी जाती।
विज्ञापन
दोनों छात्रों का कहना है कि इस मामले को लेकर वे एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट व मानवाधिकार आयोग में सोमवार को शिकायत करेंगे। इस मामले में अतरौली के एसडीएम शिवकुमार का कहना है कि परीक्षार्थी यदि कोर्ट जा रहे हैं तो जाएं। नोटिस आने पर कोर्ट में जवाब दिया जाएगा।