फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अब केला नगर रोड पर सराफ को लूटा

अब केला नगर रोड पर सराफ को लूटा

Mon, 25 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
अब केला नगर रोड पर सराफ को लूटा
अब केला नगर रोड पर सराफ को लूटा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के सिविल लाइंस व क्वार्सी इलाके में सफेद अपाचे सवार बदमाशों ने रविवार देर शाम फिर से वारदात कर डाली। बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफ को निशाना बनाकर लूट लिया। वारदात होते देख कार सवार दरोगा ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश उसकी कार में टक्कर मारकर भाग गए। खास बात यह है कि इस बाइक के पीछे पुलिस कई दिन से लगी है। तगड़ी घेराबंदी के चलते कई दिन बाद यह अपाचे हरकत में आई है और देर रात तक पुलिस इसका पीछा करने में जुटी थी।

विक्रम कॉलोनी निवासी कंचन गुप्ता की क्वार्सी चौराहा स्थित गोल मार्केट में राज श्री ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। देर रात करीब साढ़े 9 बजे वह दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह क्वार्सी चुंगी से केला नगर रोड पर बढ़े तो क्वार्सी फार्म के गेट पर पहुंचते ही उनका फोन बज गया। उन्होंने स्कूटी खड़ी कर बात करना शुरू कर दिया। इसी बीच सफेद अपाचे सवार दो बदमाश आए और उन पर तमंचा तानते हुए बैग मांगने लगे। कंचन गुप्ता ने कहा कि बैग में कुछ नहीं है। फिर भी बदमाश नहीं माने और धमकाते हुए बैग ले गए।
विज्ञापन


इसी बीच पीछे से स्विफ्ट सवार दरोगा आ गया। उसने यह देखा तो बदमाशों के पीछे उसने गाड़ी लगा दी और केला नगर चौराहे के पास बाइक को टक्कर मारकर गिराना चाहा। मगर बदमाशों ने कट मारकर उल्टा कार में टक्कर मारी और भाग गए। इसके बाद भी दरोगा ने पाम ट्री होटल तक पीछा किया। मगर बदमाश गलियों में ओझल हो गए। इसके बाद चेकिंग कर देर रात तक बाइक को तलाशा जा रहा था। इधर, कंचन गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी और अपने परिचित भाजपा नेता मानव महाजन के साथ थाने में तहरीर दे आए। तहरीर में दुकान की चाभियां, एटीएम, चेकबुक, 15 सौ रुपये करीब नकद और इतने ही रुपये कीमत के पुराने जेवर जाने का उल्लेख किया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मामले में बाइक सवारों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सीसीटीवी में कैद हुई है यह बाइक
महानगर के मान सरोवर में दुकानदार से लूट के बाद दरोगा पर फायरिंग से लेकर मैरिस रोड, मेडिकल रोड, महावीर पार्क की कई लूट व छिनैती की वारदातों में यह बाइक सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसे सरगर्मी से तलाशा जा रहा है। सघन तलाशी के चलते कई दिन से बाइक की कोई हरकत सामने नहीं आई थी। मगर रविवार को मौका मिलते ही फिर वारदात कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed