फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री से डीएम की शिकायत

अलीगढ़... भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री से डीएम की शिकायत

Sat, 23 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री से डीएम की शिकायत
प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री से डीएम की शिकायत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

जिलाधिकारी द्वारा कमरे से बाहर जाने की बात कहने से नाराज भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री से मिलकर शिकायत की। दोनो नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मतदाता सूची में गड़बड़ी के सिलसिले में बुधवार शाम को महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, उपाध्यक्ष यतेंद्र वाईके, महामंत्री मनीष राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह आदि जिलाधिकारी से मिलने गए थे। जिलाधिकारी ने कहा कि अभी काम चल रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि आपने दो दिन का समय दिया था और आज कई दिन गुजर गए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने पूछा कि शहर में अलाव जल रहे है या नहीं। इस पर यतेंद्र वाईके ने कह दिया कि मुद्दे से मत भटकाइए। उसके बाद जिलाधिकारी ने उन्हें कमरे से बाहर जाने को कह दिया। इससे नाराज सभी भाजपा नेता जिलाधिकारी के कमरे से निकल गए। उसी समय से भाजपा नेता तिलमिलाए हुए हैं। पहले प्रभारी मंत्री सुरेश राणा से शिकायत की। शिकायत उप मुख्यमंत्री तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, यतेंद्र वाईके एवं पवन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय एवं प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से मिले और जिलाधिकारी की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed