{"_id":"59eba9594f1c1b6d548b83da","slug":"81508616537-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में कांग्रेसी बोले बहुसंख्यक वर्ग का हो मेयर का उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में कांग्रेसी बोले बहुसंख्यक वर्ग का हो मेयर का उम्मीदवार
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसी बोले, बहुसंख्यक वर्ग का हो मेयर उम्मीदवार
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर कांग्रेस की बैठक मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में हुई। अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल ने कहा कि सभी कांग्रेसी खुद तय करें कि मेयर के लिये अल्पसंख्यक वर्ग का प्रत्याशी ठीक रहेगा या बहुसंख्यक वर्ग का प्रत्याशी..?
बैठक में उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने एक स्वर में कहा कि बहुसंख्यक प्रत्याशी को उतारा जाए। हम लोग पूरी निष्ठा से उसे चुनाव लड़ाएंगे और विजयी बनाएंगे। पार्षद पद के लिये निष्ठावान कांग्रेसजनों को वरीयता दी जाएगी। जहां इस तरह का प्रत्याशी उपलब्ध नहीं होगा, वहां क्षेत्र के लोकप्रिय व सर्वमान्य प्रत्याशी को टिकट मिलेगा।
बंसल के आह्वान पर समस्त कांग्रेसजनों ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों में पूरी शिद्दत से मेहनत करेंगे। इसके बाद बंसल के आवास पर दीपावली मिलन समारोह हुआ। इस अवसर पर सरदार दलजीत सिंह, नौशाद कुरैशी, नफीस शेरवानी, तारिक गांधी, सुशील गुप्ता, विंसेंट जोयल, प्रीतम सिंह वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।