{"_id":"59c17f234f1c1b8a688b585a","slug":"81505853219-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के टीकाराम महाविद्यालय में खुला इग्नू का अध्ययन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के टीकाराम महाविद्यालय में खुला इग्नू का अध्ययन केंद्र
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाराम महाविद्यालय में खुला इग्नू का अध्ययन केंद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का अध्ययन केंद्र खुल गया है। इग्नू मुख्यालय नई दिल्ली से महाविद्यालय को केंद्र के लिए कोड आवंटित कर दिया गया है। शहर में यह छठवा केंद्र होगा। केंद्र की कोआर्डिनेटर डॉ. लकी गुप्ता होंगी।
अध्ययन केंद्र के लिए महाविद्यालय को 15 सितंबर को मंजूरी मिल गई थी। इससे पहले एएमयू, एसवी कॉलेज, आईआईएमटी, ज्ञान महाविद्यालय, जेल में अध्ययन केंद्र खुल चुके हैं।
ये होंगे कोर्स
इग्नू अध्ययन केंद्र पर बीए, एमएचडी, एमईजी, एमईसी, एमएपीई, सीआरडी, डीएनएचई, सीएफएन, सीआईजी, पीजीडीएसएलएम, पीजीडीईटी, सीएफई, सीटीई, डीसीई, डीईसीई, सीएनसीसी, पीजीडीजीपीएस, सीएचआर, डीबीपीओएफए, सीसीआईटीएसके, पीजीडीडब्ल्यूजीएस, एमएडब्ल्यूजीएस, सीवीएपी, एमएईडीएस, पीजीडीईडीएस, सीआईएपी, सीपीएलटी, एमएएच, एमपीएस, एमएसओ, पीजीडीटी, एमपीएस, पीजीडीएजई, सीवीएए, सीआईटी, पीजीडीईएमए कोर्स में प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में जनवरी 2018 सत्र के लिए प्रवेश अक्तूबर में शुरू हो जाएंगे। अध्ययन केंद्र खुलने से जो छात्राएं उच्च शिक्षा और विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र आदि कोर्स में प्रवेश लेना चाहती हैं। वह केंद्र पर कार्यक्रम में प्रवेश ले सकती हैं। - डॉ. एमआर फैसल, क्षेत्रीय निदेशक
महाविद्यालय में इग्नू अध्ययन केंद्र के खुलने की मंजूरी मिल गई है। अगले महीने से अलग-अलग कोर्स में दाखिले शुरू हो जाएंगे। केंद्र होने से जो छात्राएं स्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने से वंचित रह जाती हैं, वह अब इसमें प्रवेश लेकर पढ़ाई कर सकती हैं। -डॉ. चंद्रकांता अग्रवाल, प्राचार्या