{"_id":"59b844a44f1c1be77f8b65a2","slug":"81505248420-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ स्मार्ट सिटी का होगा अलग कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ स्मार्ट सिटी का होगा अलग कार्यालय
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ स्मार्ट सिटी का होगा अलग कार्यालय
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़ स्मार्ट सिटी का अपना अलग कार्यालय होगा। मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की प्रथम बैठक में यह फैसला हुआ। तय हुआ कि प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिये अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को बुलाया जाएगा। विशेषज्ञ-प्रोजेक्ट डायरेक्टर, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेशलिस्ट, आईसीटी स्पेशलिस्ट, कंस्ट्रक्शन एक्सपर्ट, ट्रांसपोर्ट एक्सपर्ट का सहयोग लिया जाएगा।
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। डायरेक्टर के रूप में मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा, अपर निदेशक नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ विशाल भारद्वाज, स्मार्ट सिटी सीईओ नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा शामिल रहे। इसमें एजेंडेे के 24 बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि बैठक में निदेशक मंडल के अध्यक्ष के चयन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति को अनुमोदित किया गया। निगमन प्रमाण पत्र बनाने का निर्णय लिया गया। स्मार्ट सिटी परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में तय हुआ कि टेंडर तैयार कर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां को आमंत्रित कर टेंडर मांगे जाएं। चयनित फर्म को विशेषज्ञों के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करना होगा। बैठक में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की वीसी निशा गोयल, अपर निदेशक क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र एके गुप्ता, सह आयुक्तनियोजक नगर एवं ग्राम नियोजन अशोक कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, मुख्य अभियंता यूपीपीसीएल राकेश कु मार, मुख्य अभियंता यशवंत कु मार, अधिशासी अभियंता रमाकांत राम, लेखाधिकारी राजेश गौतम, अवर अभियंता एनके कनौजिया, कर अधीक्षक राजेश गुप्ता, देशदीपक, शिव कुमार सुमन आदि मौजूद थे।
अपर निदेशक ने देखी नगर निगम की कार्यप्रणाली
स्वच्छ भारत मिशन, खुले में शौच से मुक्ति और अधिक से अधिक शौचालय निर्माण कराने की योजनाओं की मंगलवार को समीक्षा हुई। नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ के अपर निदेशक विशाल भारद्वाज ने नगर निगम अलीगढ़ में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि विभिन्न स्वच्छता पखवाड़ा़ अभियान, जागरूकता गोष्ठी, स्वच्छता व जागरूकता हेतु वॉल पेंटिंग आदि बनवाई गई हैं। सब कुछ देखने और समझने के बाद उन्होंने नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को शहर को पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त बनाने व अधिक से अधिक शौचालय निर्माण के लिये निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुलदीप कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डा. संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।