{"_id":"598233254f1c1bd0498b4695","slug":"81501704997-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रोड से तीन बच्चे हुए गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे रोड से तीन बच्चे हुए गायब
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड से तीन बच्चे हुए गायब, परिजन परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
बन्ना देवी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे रोड समेत अन्य स्थानों पर जूते चप्पल की फड़ लगाने वाले लोगों के तीन बच्चे मंगलवार की शाम गायब हो गए। देर शाम तक जब वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में अपहरण की आशंका व्यक्त की है। एक साथ तीन बच्चों के गायब होने से पुलिस भी सकते में हैं। पुलिस ने बच्चों की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
शाहजमाल निवासी अफजल, फैजी एवं अनस तीनों के पिता रेलवे रोड समेत अन्य स्थानों पर फड़ लगाकर जूते-चप्पल की बिक्री करते हैं। मंगलवार को उन्होंने रेलवे रोड पर फड़ लगाई थी।
शाम पांच बजे तीनों गायब बच्चों के पिता ने अपना सामान समेटा और घर चले गए, लेकिन देर शाम तक उनके बच्चे नहीं लौटे। पहले तो उन्होंने सोचा कि आसपास खेल रहे होंगे, लेकिन रात को भी नहीं लौटे तो चिंता हुई। बुधवार को भी परिजनों ने उन्हें आसपास काफी खोजा। साथ ही अपने रिश्तेदारी में भी फोन करके पता किया। बच्चे वहां भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
इस पर परिजनों की चिंता और बढ़ गई। तीनों बच्चों के पिता बन्ना देवी थाने पहुंचे और तहरीर देकर पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने बच्चों के पिता से पूरी जानकारी ली और उसके बाद बच्चों की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए।
थाना प्रभारी ने बताया कि 24 घंटे बाद गुमशुदगी दर्ज होती है, लेकिन मामला बच्चों का है इसलिए बच्चों की तलाश में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। पुलिस बच्चों के साथियों से पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही उनकी बरामदगी कर ली जाएगी।