{"_id":"59710ddc4f1c1b26468b4679","slug":"81500581340-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढूंढिए, गांव में ही है खेल प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढूंढिए, गांव में ही है खेल प्रतिभाएं
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढूंढिए, गांव में ही है खेल प्रतिभाएं : आनंदेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़ । ढूंढिए, खेल प्रतिभाएं गांव में ही हैं। खेल प्रतिभाएं बाहर नहीं आएंगी, बल्कि खेल से जुड़े लोगों को गांव जाना होगा और मेहनत करनी होगी।
गुरुवार को ये बातें भारतीय ओलंपिक कमेटी के सह सचिव, राष्ट्र मंडल खेलों के प्रमुख सलाहकार व यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव यश भारती अवार्डी आनंदेश्वर पांडेय ने कहीं। वे जिला ओलंपिक संघ के निर्देशन में लगसमा एथलेटिक्स एकेडमी के सहयोग से इगलास के आर्निया स्थित हरदम सिंह इंटर कॉलेज में ‘खेल मैदान चलो अभियान’ कार्यक्रम का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने मजहर उल कमर को यूपी ओलंपिक एसोसिएशन का सह सचिव मनोनीत करने की घोषणा की।
जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक डॉ. रक्षपाल सिंह ने मुख्य अतिथि आनंदेश्वर पांडेय को पगड़ी पहनाकर और राधा-कृष्ण की मूर्ति देकर अभिवादन किया। 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पूर्व खिलाड़ी चौधरी राम दयाल, सोहन पहलवान, अजब सिंह, तुलाराम को मुख्य अतिथि ने हरदम सिंह इंटर कॉलेज खेल सम्मान से ट्राफी देकर सम्मानित किया। विवेक कुमार ने अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर डॉ. सत्यपाल सिंह, डॉ. रोहित सिंह, सुनील सिंह, बहोरी सिंह, मनोज कुमार, राजू चौधरी, बबलू पहलवान, महावीर सिंह, चौधरी सुधीर सिंह, डॉ. विजय कुमार, एडल कुमार गौतम, देवी, विनोद प्रधान, विजेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, रेहान, सार्थक कपूर, साहिल मित्तल, राकेश चौधरी आदि लोग मौजूद थे
बॉक्स
कोटे से खेलेगा अच्छा खिलाड़ी
अलीगढ़ । आनंदेश्वर पांडेय ने लोगों से कहा कि मुझे एक अच्छा खिलाड़ी दीजिए, वह मेरे कोटे से हैंडबॉल की राष्ट्रीय टीम में खेलेगा। उन्होंने कहा कि ‘खेल मैदान चलो अभियान’ पूरे प्रदेश चलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी मजहर उल कमर को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल मैदान पर आने के लिए प्रेरित किया जाए।