{"_id":"59497d454f1c1bfb0e8b4692","slug":"81497988421-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा संचालक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा संचालक को गोली मारी
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित सिहोर बंबा के निकट उधारी को लेकर हुए विवाद में मंगलवार सुबह ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की मौके से बाइक कब्जे में ले ली।
वहीं, मृतक के पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तलाशी शुरू कर दी है।
कोतवाली सिकंदराराऊ के गांव नरहरपुर निवासी अशोक (35) कुमार पुत्र पन्नालाल लोधी ने करीब पांच वर्ष पहले सिहोर बंबा के निकट ढाबा खोला था।
परिजनों के अनुसार अशोक ढाबे के लिए परचून का सामान गांव गोकुलपुर थाना विजयगढ़ निवासी विजय पुत्र डोरीलाल की दुकान से लाता था। कुछ दिन पहले अशोक ने सामान खरीदा, जिसके 1100 रुपये उधार हो गए। सोमवार की देर शाम को दुकानदार विजय ढाबे पर रुपये लेने गया, जहां कहासुनी हो गई।
इस दरमियान उनके बीच हाथापाई भी हुई। मगर आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप करके विवाद शांत करा दिया। मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे दुकानदार विजय ढाबा पर पहुंचा और संचालक अशोक के साथ चाय पी।
कुछ देर के बाद विजय ने तमंचा निकाला और अशोक के गोली मार दी। गोली लगते ही विजय लहूलुहान होकर चारपाई पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर विजय भागने लगा।
विज्ञापन
लोगों के पीछा किया तो उन पर भी हमलावर ने फायरिंग कर दी। इसके बाद लोग घायल अशोक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गोली मारने की सूचना मिलने पर एएसपी अमानतमान व थानाध्यक्ष डा. विनोद सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावर की बाइक को कब्जे में लेकर पूरे मामले में जानकारी ली।
वहीं, पिता पन्नालाल लोधी ने विजय, जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्रगण डोरीलाल उर्फ लीलाधर निवासी गोकुलपुर थाना विजयगढ़ एवं विकास पुत्र विजय सिंह निवासी वाजीतपुर थाना सिकंद्रारऊ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।