फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   81.05 percent in high school and 56.39 percent in inter-examination candidates

हाईस्कूल में 81.05 फीसदी व इंटर में 56.39 फीसदी परीक्षार्थी सफल

Sat, 27 Jun 2020 09:06 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 27 Jun 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
81.05 percent in high school and 56.39 percent in inter-examination candidates
इंटर की परीक्षा में पास हाेने पर खुशी मनाती छात्राएं। - फोटो : neeraj
जिले में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा परिणाम 81.05 फीसदी रहा, जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 56.39 फीसदी रहा। परिणाम में शहरी क्षेत्र के कॉलेजों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा, जबकि ग्रामीण अंचलों परीक्षार्थियों ने अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। इन्हीं में शोभित वर्मा शामिल हैं, जिन्होंने प्रदेश के हाईस्कूल में टॉप टेन में नौंवे स्थान पर काबिज होकर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


   शहर क्षेत्र के नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सासनीगेट के छात्र-छात्राएं जिले के टॉप टेन में जगह बनाने में नाकाम रहे, जबकि बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर आगरा रोड के छात्र-छात्राएं टॉप टेन में जगह बना सके।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता के झंडे लहराए। हाईस्कूल में विजयगढ़ के श्री ज्वाला प्रसाद अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र शोभित वर्मा ने प्रदेश में नौंवे स्थान पर रहकर अलीगढ़ जिला टॉप किया। टॉप टेन सूची में ज्यादातर ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई देता हूं। मेहनत करने से मंजिल जरूर मिलती है। इसलिए आगे बढ़ते रहें। - चंद्रभूषण सिंह, डीएम

देश के भविष्य को बधाई देता हूं, जिन्होंने अपनी मेहनत से परीक्षा में सफलता अर्जित की है। वह आगे बढ़ते रहें। यही शुभकामना है। - मुनिराजजी, एसएसपी

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर में सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देता हूं। वो इसी तरह आगे की परीक्षाओं में सफल होते रहें। - अनुनय झा, सीडीओ

डीएम के कुशल संचालन में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा हुई और परिणाम भी अच्छा आया। सफल विद्यार्थियों को बधाई देता हूं। - डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डीआईआएस


परीक्षार्थी और परीक्षा केंद्रों में गिरावट
उत्तर प्रदेश में नकल को लेकर कुख्यात अतरौली को अतरौलिया बोर्ड नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र में परीक्षा देकर पास होने का सपना अलीगढ़ के आसपास के जिलों सहित हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य प्रदेश के युवाओं में पल-बढ़ रहा था, लेकिन शासन-प्रशासन की सख्ती के कारण लगातार फर्जी परीक्षार्थियों व परीक्षा केंद्रों में गिरावट आने लगी। हर साल परीक्षा केंद्रों व परीक्षार्थियों में कमी आती गई। अत्याधुनिक उपकरणों के आगे नकल माफिया बेबस नजर आए। जिले में इस बार हाईस्कूल व इंटर के 155 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि वर्ष 2019 में अतरौली तहसील क्षेत्र में 126 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं, वर्ष 2020 में 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

वर्ष     परीक्षार्थी     परीक्षा केंद्र
2018 1.87 लाख     240
2019 1.25 लाख     179
2020 1.16 लाख     155
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed