फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   80 thousand rupees looted from petrol pump employee

बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे 80 हजार रुपये

Thu, 21 Jan 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees looted from petrol pump employee
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भोपतपुर के निकट बृहस्पतिवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने इधर-उधर दौड़ भी लगाई, लेकिन बदमाशों का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। अब पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी कुशलपाल का दरियापुर के निकट श्रीराधा कृष्ण फ्यूल प्वाइंट के नाम से पेट्रोल पंप है। इस पंप पर नरेंद्र सिंह निवासी गढ़ी सिंघा काम करते हैं। रोजाना की तरह नरेंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप से एक थैले में 80 हजार रुपये लेकर हाथरस जंक्शन की तरफ आ रहे थे। इस बीच देर शाम को करीब साढ़े छह बजे नरेंद्र की बाइक जैसे ही भोपतपुर गांव के निकट पहुंची तो उनके पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को लात मार दी, जिससे नरेंद्र की बाइक गिर गई और वह भी एक तरफ गिर गए।
विज्ञापन

बदमाश उनकी बाइक पर टंगे 80 हजार रुपये से भरे बैग को लेकर भाग गए। नरेंद्र ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। सूचना इलाका पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली और इलाके में अलर्ट जारी कर दिया, लेकिन इसके बावजूद लूटकर भाग रहे बदमाश कहीं भी पकड़ में नहीं आ सके। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसएचओ राजीव यादव ने बताया कि इस संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed