फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   80 thousand rupees and mobile stolen by cutting the wall of liquor shop

Aligarh News: देशी शराब के ठेके की दीवार काटी, 80 हजार व मोबाइल चोरी, मुकदमा दर्ज

Sun, 12 Nov 2023 11:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 Nov 2023 11:59 PM IST
सार

रात को गोंडा रोड स्थित महफूज नगर में देशी शराब के ठेके की दीवार काटकर गल्ले से 80 हजार रुपये, केंटीन से एक मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गये। पीडि़त सेल्समैन ने रोरावर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

विज्ञापन
80 thousand rupees and mobile stolen by cutting the wall of liquor shop
रोरावर थाना अलीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में रोरावर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है, चोर आये दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 7 नवंबर की रात को गोंडा रोड स्थित महफूज नगर में देशी शराब के ठेके की दीवार काटकर गल्ले से 80 हजार रुपये, केंटीन से एक मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गये। पीडि़त सेल्समैन ने रोरावर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गोवर्धनपुर के चन्दौआ गांव के निवासी प्रदीप कुमार पुत्र विजयसिंह ने बताया कि देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता है। 7 नवंबर की रात चोरों ने के को निशाना बनाया और उसकी दीवार काटी। ठेके में घुसकर गल्ले से 80 हजार रुपये, केंटीन से मोबाइल व अन्य सामान चोर चोरी कर ले गये। पीड़ित सेल्समैन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रोरावर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। रोरावर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
रात को गोंडा रोड स्थित महफूज नगर में देशी शराब के ठेके की दीवार काटकर गल्ले से 80 हजार रुपये, केंटीन से एक मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गये। पीडि़त सेल्समैन ने रोरावर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed