{"_id":"610ed9b48ebc3e794f13eac1","slug":"80-percent-candidates-gave-tgt-exam-city-office-news-ali270150383","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी टीजीटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी टीजीटी परीक्षा
विज्ञापन
हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज से टीजीटी की परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकलते अभ्यार्थी। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित टीजीटी परीक्षा 80 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी। परीक्षा दो पालियों में आठ केंद्रों पर हुई। इधर, परीक्षा छूटने के बाद शहर की सड़कों पर जाम जैसी स्थिति रही। इसके चलते वाहन चालकों व लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देशन में पहली पाली की परीक्षा सात केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई। इस परीक्षा में पंजीकृत 3143 में से 2600 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 543 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक व सचल दल का दस्ता मौजूद रहा।
इसी तरह दूसरी पाली की आठ केंद्रों पर दोपहर 2:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक हुई। इस परीक्षा में पंजीकृत 3469 में से 2945 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 524 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। हर केंद्र पर चार सेक्टर मजिस्ट्रेट, सात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सात पर्यवेक्षक व तीन सचल दल का दस्ता मौजूद रहा।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के बोल
पेपर अच्छा आया था। उम्मीद है कि नतीजे भी अच्छे आएंगे। - चंद्रिका, नौरंगाबाद
तैयारी के अनुरूप प्रश्न आए थे। अब परीक्षा परिणाम अच्छा रहेगा। -नीलेश सिंह, शिवपुरी