{"_id":"5daa16528ebc3e01423288ee","slug":"80-bus-run-on-delhi-route-aligarh-news-ali2166194189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर 80 प्रतिशत बसें दौड़ेंगी दिल्ली मार्ग पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर 80 प्रतिशत बसें दौड़ेंगी दिल्ली मार्ग पर
Sat, 19 Oct 2019 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
एनसीआर (उत्तर मध्य रेलवे) की ओर से आने वाली ट्रेनों के लगातार रद्द होने के चलते परिवहन निगम के अधिकारियां की परेशानी बढ़ गई है। वैसे तो यह उनके लिए मुनाफे का सौदा है, लेकिन त्योहार से पहले ही यात्रियों के लोड के कारण उनके माथे पर परेशानी साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
रोडवेज के अधिकारियों ने अब डिपो से निकलने वाली बसों की ईटीएम मशीन में रूट फीड करना बंद कर दिया है। ताकि जिस मार्ग की सवारी उन्हें ज्यादा मिले स्टेशन प्रभारी की अनुमति पर उसी मार्ग पर बस को भेजा जा सके।
विज्ञापन
एआरएम अलीगढ़ लोकेश राजपूत ने बताया कि अलीगढ़ से दिल्ली एवं नोएडा की बसें सेटेलाइट बस स्टैंड से भरकर जाती है। इसमें भी अधिकांश बसें गांधी पार्क से भी सवारियां लेती हैं। इसलिए दोनों बस स्टेशनों पर वर्तमान में भीड़ अधिक जुट रही है। इसी से निजात पाने के लिए ईटीएम में रुट फीड नहीं किए जा रहे हैं। साथ ही दोनों बस स्टेशन के प्रभारियों को जिस मार्ग के यात्री अधिक हो, उस पर गाड़ी भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दीपावली पर शत प्रतिशत बसों के संचालन के निर्देश मुख्यालय से प्राप्त हो चुके हैं। त्योहार के नजदीक आने पर जैसे-जैसे यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी बसों का संचालन बढ़ा दिया जाएगा। दीपावली पर 80 प्रतिशत बसों को दिल्ली एवं नोएडा मार्ग पर दौड़ाया जाएगा। इसके साथ ही दीपावली से पूर्व सभी कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है एवं चालक-परिचालक समेत अन्य कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन स्कीम भी लागू कर दी गई है।
आज खुर्जा जंक्शन नहीं आएगी कालका मेल
कानपुर-टुंडला के बीच ट्रैक पर इंटलॉकिंग का काम चलने के कारण कालका मेल शनिवार (आज) को रद्द रहेेगी। इसी प्रकार एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को आंशिक रुप से अलग-अलग दिनों में रद्द किया गया है। इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
टूंडला से कानपुर के बीच इंटरलॉकिंग के काम के चलते एनसीआर (उत्तर मध्य रेलवे) की ओर से कई गाड़ियों को एक माह से लगातार रद्द किया जा रहा है। कालका मेल कोलकाता से चलकर दिल्ली जाती है। दीपावली पर यात्रियों की भीड़ से ट्रेनें पहले से फुल चल रही हैं। ऐसे में एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को रद्द किए जाने के फैसले से रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि कालका मेल खुर्जा जंक्शन पर शनिवार को नहीं जाएगी। इस संबंध में स्टेशन पर मौजूद समय सारिणी में इसे अपडेट करा दिया गया है।