{"_id":"6634025a88bf9c746f092139","slug":"790-lakh-from-the-womans-account-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101097-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फोन करने के बहाने लिया मोबाइल, महिला के खाते से हड़प लिए 7.90 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फोन करने के बहाने लिया मोबाइल, महिला के खाते से हड़प लिए 7.90 लाख रुपये
Fri, 03 May 2024 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 02:45 AM IST
सार
एक युवक का पीड़िता के घर आना जाना था। युवक उसके मोबाइल को फोन करने के बहाने ले लेता था। आरोप है 12 मार्च को 10 हज़ार, 14 मार्च को पांच लाख व 2.80 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
मोबाइल से हड़पे लाखों
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अतरौली के मोहल्ला नगाइचपाड़ा निवासी एक महिला ने नामजदों पर 7.90 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला के बैंक खाते से यह रुपये हड़पे गए हैं। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मोहल्ला नगाइचपाड़ा निवासी देवेंद्री देवी पत्नी हरी सिंह ने बताया कि उसके बैंक खाते में 7.90 लाख रुपये थे। नगर के ही एक युवक का उसके घर आना जाना था। युवक उसके मोबाइल को फोन करने के बहाने ले लेता था। आरोप है 12 मार्च को 10 हज़ार, 14 मार्च को पांच लाख व 2.80 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन