फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   75 percent hostels vacant after VC strictness

AMU: वीसी की सख्ती के बाद 75 फीसदी हॉस्टल खाली, 18 जून के बाद बाकी को भी छोड़ने होंगे कमरे

Thu, 13 Jun 2024 11:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 11:32 AM IST
सार

एएमयू प्रो. नईमा खातून ने गर्मियों की छुट्टियों में विद्यार्थियों से हॉस्टल खाली कराने के आदेश दिए थे। फिलहाल 75 फीसदी विद्यार्थी हॉस्टल खाली कर गए हैं। जो विद्यार्थी रह गए हैं, उन्हें 18 जून को यूजीसी नेट और जेआरएफ की परीक्षा देनी है। इसलिए वह रुके हैं। परीक्षा के बाद हॉल खाली कर देंगे।

विज्ञापन
75 percent hostels vacant after VC strictness
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एएमयू में सख्ती के बाद 75 फीसदी विद्यार्थी हॉस्टल खाली कर गए हैं। बाकी विद्यार्थियों को भी 18 जून के बाद हॉस्टल खाली करना होगा।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के 100 साल के इतिहास में पहली महिला कुलपति बनीं प्रो. नईमा खातून ने गर्मियों की छुट्टियों में विद्यार्थियों से हॉस्टल खाली कराने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में 12 जून देर रात कुलसचिव मोहम्मद इमरान, प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने अपनी टीम के साथ यूनिवर्सिटी के सभी हॉलों का निरीक्षण किया। कितने छात्र चले गए, कितने रह गए, जो हैं वह क्यों नहीं गए। इस बारे में छात्र और वार्डन से जानकारी हासिल की गई।
विज्ञापन


प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि फिलहाल 75 फीसदी विद्यार्थी हॉस्टल खाली कर गए हैं। जो विद्यार्थी रह गए हैं, उन्हें 18 जून को यूजीसी नेट और जेआरएफ की परीक्षा देनी है। इसलिए वह रुके हैं। परीक्षा के बाद हॉल खाली कर देंगे। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में हॉलों जो कमियां हैं, उन्हें दूर कराया जाएगा। बता दें कि हॉल खाली न कराने को लेकर शोधार्थियों ने कई बार प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन के साथ पकड़े गए छात्रों को नहीं मिलेगा दाखिला
एएमयू में स्नातक और परास्नातक की प्रवेश परीक्षाओं के दौरान अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर जिन विद्यार्थियों के पास से मोबाइल फोन मिले, उन्हें जीवन में कभी यहां दाखिला नहीं मिल पाएगा। ऐसी संभावना जताई जा रही है। एएमयू परिसर में मेटल डिटेक्टर को चकमा देकर विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन ले गए थे। बुधवार को जांच कमेटी की बैठक में विद्यार्थियों पर चर्चा हुई। उन पर की गई कार्रवाई के बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed