{"_id":"620018054dc0167f062d4544","slug":"75-lakh-rupees-seized-so-far-aligarh-news-ali284646851","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः विधानसभा चुनाव में अब तक 75 लाख रुपया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः विधानसभा चुनाव में अब तक 75 लाख रुपया जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रथम चरण में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक टीमें सक्रिय हैं। अब तक टीमों ने जिले भर में 75 लाख रुपया जब्त किया है और 56 सौ लीटर शराब पकड़ी है। चुनाव में मात्र तीन दिन शेष हैं और अंतिम दौर में रुपया व शराब वितरण का जोर अधिक रहता है। इसको लेकर टीमें नजर बनाए हुए हैं।
आचार संहिता लागू होने के बाद से विधानसभावार टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों ने अब तक जिले में 75 लाख 10 हजार 936 रुपये जब्त किए हैं। ये जब्तीकरण वाहन चेकिंग के दौरान किया गया है। इसी तरह 5629 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। कुल 66 अवैध हथियार, 101 कारतूस जब्त किए गए हैं, जबकि 36 मुकदमे 57 लोगों पर दर्ज किए गए हैं। अब चुनाव अंतिम दौर में है तो टीमें और अधिक सक्रिय हो गई हैं। हर स्तर पर निगरानी व मुखबिरी का जोर है। कहीं भी इस तरह की गतिविधि पर तत्काल सख्ती व कार्रवाई हो, ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
- टीमें लगातार जिले में सक्रिय हैं। अब चूंकि चुनाव का समय नजदीक आ गया है। इसलिए और ज्यादा सक्रियता की जरूरत है। इस तरह के निर्देश भी दिए गए हैं। चुनाव तक कहीं कोई अवैध सामग्री, रुपया, शराब आदि न बंट पाए, ऐसा पूरा प्रयास है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी