{"_id":"64c67c3ac5ac849459014b07","slug":"74-thousand-rupees-cheated-in-the-name-of-getting-credit-card-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर 74 हजार रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर 74 हजार रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज
Sun, 30 Jul 2023 08:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 30 Jul 2023 08:35 PM IST
सार
प्रदीप ने पिछले दिनों आरबीएल बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाया था। 27 जुलाई को उसके पास अंजान नंबर से कॉल आया और बात कर रही युवती ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए पुराना क्रेडिट कार्ड सक्रिय कराने और नया दिलवाने के नाम पर कुछ जानकारी ली। प्रदीप भी बातों में आ गए और उन्होंने युवती को तमाम जानकारियां दे दीं।
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र के केशव नगर के युवक से हैकर ने बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड दिलवाने के नाम पर ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि प्रदीप ने पिछले दिनों आरबीएल बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाया था। 27 जुलाई को उसके पास अंजान नंबर से कॉल आया और बात कर रही युवती ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए पुराना क्रेडिट कार्ड सक्रिय कराने और नया दिलवाने के नाम पर कुछ जानकारी ली। प्रदीप भी बातों में आ गए और उन्होंने युवती को तमाम जानकारियां दे दीं।
विज्ञापन
इसी बीच उनके खाते से चार बार में 74932 रुपए कट गए, जब उन्हें मैसेज मिले तो वह दंग रह गए। पहले बैंक से संपर्क किया और जब वहां से मदद नहीं मिली तो पुलिस को तहरीर दी। मुकदमे में फोन करने वाली कथित रुचि शर्मा नाम की युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन