फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   72-hour cleanliness drive begins before CM arrival

Aligarh: सीएम आगमन से पहले शहर में 72 घंटे का स्वच्छता अभियान शुरू, महापौर-विधायक ने खुद उठाई झाड़ू

Sat, 20 Jun 2026 11:59 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 20 Jun 2026 11:59 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ 22 जून को अलीगढ़ आ रहे हैं। नगर निगम ने शहर की सफाई के लिए अभियान शुरू किया है। अभियान की शुरुआत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की गई। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन
72-hour cleanliness drive begins before CM arrival
अपना संदेश लिखते नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा - फोटो : नगर निगम

विस्तार

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले नगर निगम ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के लिए 20 जून से 72 घंटे का 'स्वच्छता में श्रमदान' अभियान शुरू कर दिया। क्वार्सी चौराहे के निकट महेशपुर बाईपास पर आयोजित अभियान में महापौर प्रशांत सिंघल, कोल विधायक अनिल पाराशर और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्वयं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

विज्ञापन


अभियान की शुरुआत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की गई। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महापौर ने हस्ताक्षर बोर्ड पर "क्लीन अलीगढ़-ग्रीन अलीगढ़", विधायक ने "स्वच्छ अलीगढ़-स्वस्थ अलीगढ़" और नगर आयुक्त ने "स्वच्छता में श्रमदान है अलीगढ़ की पहचान" लिखकर जनजागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद महापौर, विधायक, नगर आयुक्त, पार्षदों, सफाई मित्रों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रमदान करते हुए सफाई अभियान चलाया। साथ ही 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन


महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है, जबकि विधायक अनिल पाराशर ने प्रत्येक नागरिक से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि यह अभियान नगर निगम के सभी 90 वार्डों में जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा। अभियान में नगर निगम के अधिकारी, पार्षद, सामाजिक संगठन, व्यापारी, सफाई मित्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed