फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा प्रत्याशियों की फर्जी सूची सोशल मीडिया में जारी

भाजपा प्रत्याशियों की फर्जी सूची सोशल मीडिया में जारी

Sat, 09 Mar 2019 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशियों की फर्जी सूची सोशल मीडिया में जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़-हाथरस सहित 24 लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों की सूची सोशल मीडिया में जारी होने के बाद जनपद में राजनीतिक हलचल है। राजेश भारद्वाज को अलीगढ़ एवं रमेश चंद्र रतन को हाथरस का प्रत्याशी बताया गया है। सूची के ऊपर भाजपा सेंट्रल ऑफिस, नई दिल्ली एवं नीचे सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के सचिव जगत प्रकाश नड्डा का हस्ताक्षर दर्शाया गया है। भाजपा नेताओं ने इस सूची को फर्जी करार दिया है।


वाट्सएप एवं फेसबुक आदि पर सूची आने के बाद चर्चा का बाजार गरम हो गया है। भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि दूसरे राजनीतिक दलों एवं एएमयू के छात्र भी एक-दूसरे को फोन कर हकीकत जानने में जुट गए।
विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने तो फेसबुक पर पोस्ट किया कि ‘सतीश गौतम तो गयो भाया..टिकट कट गयो अलीगढ़ से’। राजेश भारद्वाज का कहना है कि उनसे भी लोग फोन कर पूछ रहे हैं। लेकिन अधिकारिक सूचना नहीं है। बस इतना पता है कि आज पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जब जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह से पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें कुछ पता नहीं। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सांसद सतीश कुमार गौतम के प्रवक्ता संदीप चाणक्य का कहना है कि यह फर्जी सूची है। इस पर विश्वास नहीं करें। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि फर्जी सूची है। अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है।


फर्जी सूची के पीछे किसका हाथ...
प्रत्याशियों की फर्जी सूची जारी होने के बाद चर्चा का बाजार गरम है। चुनाव का समय है, इसलिए हलचल अधिक है। यह सवाल भी तैर रहा है कि आखिर फर्जी सूची जारी करने की शरारत किसने की और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी होगी। और भी कई सवाल हवा में तैर रहे हैं। सपा-बसपा गठबंधन में सीटों के बंटवारे के पूर्व भी ऐसी ही एक फर्जी सूची सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। उसमें अलीगढ़ को सपा एवं हाथरस को बसपा के खाते में डाला गया था। जबकि सूची जारी होने के बाद अलीगढ़ बसपा एवं हाथरस सपा के खाते में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed