{"_id":"5c59f171bdec22736934bbde","slug":"71549398385-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डिप्टी सीएम ले सकते हैं अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डिप्टी सीएम ले सकते हैं अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
उप मुख्यमंत्री यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग सहित परीक्षा से संबंधित अधिकारियों की बैठक ले सकते हैं। इसलिए उनके आने से पूर्व ही देर रात तक डीआईओएस कार्यालय, नौरंगीलाल जीआईसी में बने कंट्रोल रूम में अधिकारी व कर्मचारी देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
आज (बुधवार) तालानगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा ब्रज प्रांत के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का भी आगमन हो रहा है। अंदेशा है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ बोर्ड परीक्षा से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वह बैठक कर सकते हैं। इसलिए मंगलवार देर रात तक यूपी बोर्ड परीक्षा की सारी तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा था।
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा के मुताबिक सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शासन की मंशा के अनुसार परीक्षा नकल विहीन ही संपन्न कराई जाएगी। इसी के साथ नौरंगीलाल जीआईसी में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी डिप्टी सीएम द्वारा किया जा सकता है। इसके लिए भी देर रात तक परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन करने का कार्य चलता रहा। तकनीकी सहायक वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन करने का कार्य 80 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है। तकनीकी खामियों को दूर कर बुधवार तक सारा कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।