फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डाकघर में आधार कार्ड सुधार एवं नवीनीकरण का काम ठप

डाकघर में आधार कार्ड सुधार एवं नवीनीकरण का काम ठप

Fri, 01 Feb 2019 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
डाकघर में आधार कार्ड सुधार एवं नवीनीकरण का काम ठप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर में संचालित आधार कार्ड सुधार एवं नवीनीकरण का काम ठप पिछले दो दिनों से ठप पड़ा है। मशीनें खराब होने के कारण का को बंद कर दिया गया है। इसके कारण आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिनों में सैकड़ों आवेदक निराश होकर लौट चुके हैं। गुरुवार को आधार कार्ड में सुधार कराने को आए कुछ आवेदकों की तो अधिकारियों और कर्मचारियों से गहमागहमी हो गई।


पड़ोसी जनपद के आवेदक भी हुए पेरशान
जनपद में जन सेवा केंद्रों से प्रशासन द्वारा आधार कार्डों का काम छिनने के बाद अब यह जिम्मेदारी प्रधान डाकघर के सिर आ गई है। इसके कारण प्रधान डाकघर पर हजारों की संख्या में आवेदक लंबित सूची में हैं। प्रतिदिन सिर्फ 50 लोगों के आधार कार्ड के नवीनीकरण या सुधारीकरण का काम हो पा रहा है। आलम यह है कि प्रधान डाकघर अलीगढ़ में न सिर्फ अलीगढ़ जनपद के आवेदक बल्कि हाथरस, खुर्जा, बुलंदशहर तक के आवेदक आते हैं। अब दो दिन से मशीन खराब होने के कारण इन आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, अधिकारी भी इस स्थिति से कब तक निपट लिया जाएगा, इस संबंध में कोई सटीक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed