{"_id":"5c40de04bdec2273437f9e22","slug":"71547755012-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी ने सुजा दी पैरों की उंगलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी ने सुजा दी पैरों की उंगलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी और शीत लहर के चलते लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन की समस्या हो गई है। डाक्टरों के मुताबिक बच्चों और वृद्धों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
मलखान सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1800 मरीज आते हैं। इतनी ही संख्या दीन दयाल संयुक्त अस्पताल में ओपीडी की है। इन दिनों यहां पर सर्दी से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। एक सामान्य समस्या हाथ पैरों की उंगलियों में सूजन की है।
मलखान सिंह जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. यशपाल रावल कहते हैं कि जब तक धूप न निकले वृद्ध सुबह टहलने नहीं निकलें। साथ ही हाथ पैरों में मोजे और गर्म दस्ताने पहनें। हाथ पैरों पर नारियल या सरसों के तेल की मालिश भी करें। बच्चों के लिए भी सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्हें प्रतिदिन गुनगुने पानी से नहलाएं। प्रतिदिन साफ कपड़े पहनें।
विज्ञापन
अगले कुछ दिनों में मिल सकती है राहत
अलीगढ़। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान की जानकारी देने वाली वेबसाइटों के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है। शनिवार को दो डिग्री और रविवार को छह डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।