फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नुमाइश के निरीक्षण में पहुंचे डीएम

नुमाइश के निरीक्षण में पहुंचे डीएम

Thu, 17 Jan 2019 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
नुमाइश के निरीक्षण में पहुंचे डीएम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


आगामी 20 जनवरी से शुरू होने वाली अलीगढ़ की एतिहासिक नुमाइश की तैयारियों की समीक्षा के लिए डीएम खुद ही आगे आ गए हैं। बुधवार को उन्होंने नुमाइश मैदान का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को समय से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। टूटी सड़काें को बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया गया। ये भी तय हुआ कि पद्म विभूषण स्व. गोपाल दास नीरज की प्रतिमा नीरज शहरयार पार्क में लगाई जाए। जिसका अनावरण प्रभारी मंत्री सुरेश राणा करेंगे, जो नुमाइश का शुभारंभ करने आएंगे।


डीएम चंद्रभूषण सिंह के साथ एसएसपी आकाश कुलहरि भी मौजूद रहे। डीएम ने नुमाइश गेस्ट हाउस में सभी कर्मियों को समय से दुकानें दुरुस्त करने, पार्क सही करने, दुकानदारों से संपर्क करने को कहा। यहां नुमाइश कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ हुई बैठक में आयोजनों को लेकर भी बात हुई। आयोजनों के खर्च पर आम सहमति बनाने का प्रयास हुआ। कृष्णांजलि और कोहिनूर मंच की तैयारियों का भी जायजा लिया गया। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी, एसडीएम कोल जोगिंद्र सिंह के साथ कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed