फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विधायक के आने की सूचना पर आरटीओ छोड़ भागे एजेंट

विधायक के आने की सूचना पर आरटीओ छोड़ भागे एजेंट

Sat, 04 Aug 2018 01:49 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
विधायक के आने की सूचना पर आरटीओ छोड़ भागे एजेंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी दफ्तर में शुक्रवार की दोपहर अचानक भगदड़ मच गई। चार-चार फाइल दबाए एजेंट एकदम दफ्तर से बाहर भागने लगे। यह देख यहां अपने काम कराने के लिए आए लोग भी परेशान हो गए। भगदड़ की सूचना पर आरटीओ राधेश्याम भी अपने दफ्तर से निकलकर नई बिल्डिंग में पहुंचे और विभिन्न पटलों का निरीक्षण करने लगे।

हालांकि शाम चार बजे तक कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा।
शुक्रवार की दोपहर दो बजे के करीब आरटीओ दफ्तर में किसी ने अफवाह उड़ा दी कि बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह निरीक्षण के लिए आ रहे हैं।

ठा. दलवीर सिंह का नाम सुनते ही एजेंटों में खलबली मच गई। देखते ही देखते कार्यालय में जमाबड़ा लगाने वाले एजेंट भाग खड़े हुए। इधर, किसी ने विधायक के निरीक्षण की सूचना आरटीओ राधेश्याम को भी दे दी। वह भी अपने दफ्तर से उठकर नई बिल्डिंग में पहुंचे और प्रत्येक पटल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


आरटीओ राधेश्याम ने बताया कि उन्होंने रूटीन निरीक्षण किया है। विधायक जनप्रतिनिधि हैं और किसी भी दफ्तर का निरीक्षण करने के लिए कभी भी आ सकते हैं।

अवैध वसूली की शिकायत पर बन्नादेवी पुलिस पहुंची आरटीओ दफ्तर
सुविधा शुल्क लेने के बाद भी लाइसेंस न बनवाने का आरोप लगाते हुए सारसौल निवासी सुरेंद्र सिंह ने बन्ना देवी थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र पर बन्ना देवी थाने का एक दारोगा शुक्रवार को कार्यालय आया। उसने आरआई वीके चौधरी, लर्निंग लाइसेंस एवं परमानेंट लाइसेंस प्रभारी मामले की जानकारी। आरटीओ राधेश्याम ने बताया प्रार्थना पत्र देने वाले व्यक्ति को बुलाया गया है, यदि उसे किसी प्रकार की परेशानी है तो वह पहले उनसे मिलता। पीड़ित को बुलाया गया, लेकिन वह मिलने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed