फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   11 जरा सी बारिश से लाखों की करीब 50 कुंटल मक्का खराब

11 जरा सी बारिश से लाखों की करीब 50 कुंटल मक्का खराब

Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
11 जरा सी बारिश से लाखों की करीब 50 कुंटल मक्का खराब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बुधवार को इंद्रदेव की कृपा बरसी तो गर्मी से अकुलाते तालानगरी वासी निहाल हो गए। हालांकि जरा सी बारिश ने जगह-जगह फिसलन एवं जलभराव की स्थिति बना दी तो नगर निगम द्वारा नालों से निकाली गई कीचड़ दोबारा से नालों में जा समायी।

सबसे ज्यादा परेशान मक्का के किसान नजर आए। मंडी में चबूतरों पर सुखाने के लिए डाली गई करीब 50 क्विंटल मक्का बारिश से खराब होने के कगार पर पहुंच गई। इसका दाना काला होने की आशंका से किसान एवं आढ़तियों के चेहरों पर बल नजर आए।
विज्ञापन


बुधवार को यूं तो आसमान में काले बादल सुबह से ही सूर्य देव से अठखेलियां करते नजर आ रहे थे, लेकिन दोपहर एक बजे के करीब अचानक शुरू हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे गर्मी से अकुलाते लोगों ने राहत की सांस ली तो उमस भी कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 20 मिनट तक चली बारिश से धरती की तपिश अवश्य कम हुई, लेकिन शहर के विभिन्न मार्गों पर फिसलन एवं जलभराव ने लोगों का राह चलना मुश्किल कर दिया। नालों से निकालकर बाहर डाली गई कीचड़ दोबारा से नालों में जा समाई। इससे ज्यादा बारिश होने की स्थिति में इस कटोरानुमा शहर में जलभराव की स्थिति विकट होने की संभावना बढ़ा दी। सबसे बुरी स्थिति मक्का किसानों की रही।


बेचने के लिए धनीपुर मंडी मक्का लेकर आए किसानों की नीलामी चबूतरों पर पड़ी करीब 50 क्विंटल मक्का बुरी तरह भीग गई। इससे मक्का के दाने काले पड़ने की संभावना है। अनाज मंडी अध्यक्ष सुरेश चंद लोधी ने बताया कि यदि मक्का नहीं सूखी तो वह काली पड़कर खराब हो जाएगी। गुरुवार की बारिश से करीब पांच-सात लाख की मक्का के खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed