{"_id":"5af749324f1c1be2408b4ca7","slug":"71526155570-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्शे एवं एनओसी की दिक्कतों पर मंथन 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्शे एवं एनओसी की दिक्कतों पर मंथन 14 को
Updated Sun, 13 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, अलीगढ़।
विकास प्राधिकरण द्वारा नव निर्मित व पुराने शीतगृहों में नक्शा स्वीकृत होने व अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने में आ रही दिक्कतों के संबंध में वरिष्ठ शीतगृह स्वामियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के बैनरतले भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में मंडलायुक्त से मुलाकात की।
इस अवसर पर शीतगृह स्वामियों ने उन्हें अपनी समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विकास प्राधिकरण में शीतगृहों का नक्शा स्वीकृत करने में सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है।
अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करना भी बगैर चक्कर काटे संभव नहीं हो रहा है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कमिश्नर अजय दीप सिंह जनपद के आलू उत्पादक किसानों व प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत उद्योगों के हित में 14 मई की शाम 3:30 बजे बैठक करने कर समस्याओं के समाधान की बात कही।
विज्ञापन
इस बैठक में विकास प्राधिकरण एवं प्रशासन के अफसरों के साथ समस्या से पीड़ित जनपद के शीतगृह स्वामी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। प्रतिनिधि मंडल में अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज गोदानी, महामंत्री अतुल अग्रवाल, समन्वयक व प्रवक्ता मनोज कुमार अग्रवाल, कल्यान सिंह, योगेंद्र पाल सिंह बंटी, ठा.जनक पाल सिंह, राजीव चौधरी आदि उपस्थित रहे।