फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ : 81 साल 79 डीएम

अलीगढ़ : 81 साल 79 डीएम

Wed, 21 Mar 2018 01:15 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ :  81 साल 79 डीएम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नवागत जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। गुजरे वर्ष 21 जनवरी 2017 को आए जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद एक साल दो महीने बाद अपनी ही गुजारिश पर महाराष्ट्र सरकार के डुप्टेशन पर चले गए हैं।

कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय पर लगी जिलाधिकारियों के कार्यकाल की नाम पट्टिकाओं का अवलोकन करें तो पता चलता है कि सन् 1937 से लेकर अब तक गुजरे 81 वर्षों में अलीगढ़ में 78 डीएम रह चुके हैं, 79वें डीएम चंद्रभूषण सिंह हैं।
विज्ञापन


इसमें सर्वाधिक लंबा कार्यकाल एटी नकवी का रहा है। वह चार अलग-अलग कार्यकाल में लगभग साढ़े पांच साल तक जिलाधिकारी रहे। अंग्रेजों के शासन में वर्ष 1943 और 1945 में सर्वाधिक चार-चार बार इस महत्वपूर्ण पद पर तबादले किए गए। इसके बाद वर्ष 1946, 1980, 2002 और 2006 में तीन तीन बार जिलाधिकारी बदल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी के वर्ष 1947 में भी दो अलग-अलग डीएम रहे। पहले के महीनों में डी वॉली और बाद में गोविंद नारायण। 26 जनवरी 1950 को जब देश का अपना संविधान लागू हुआ तो जेएम रैना डीएम थे।

नियमों की बात करें तो सभी महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती तीन साल के लिए होती है। लेकिन वर्ष 2000 के दशक से शुरुआत करें, तो 2018 तक कुल 216 महीने में 25 डीएम आएं हैं, जिनका औसत कार्यकाल साढ़े आठ महीने का रहा है।


इससे पहले नजर डालें तो वर्ष 1937 से वर्ष 2000 तक 756 महीने में 55 डीएम तैनात हुए, जिनकी औसत तैनाती सवा तेरह महीने रही है। इस लिहाज से तैनाती के वक्त में ही औसतन पांच महीने कम हो गए हैं। ऐसे में जिले का चहुमुखी विकास कैसे होगा..? ये बड़ा सवाल है..?

बाक्स...
1943 और 1945 में सर्वाधिक चार बार अलीगढ़ के जिलाधिकारी बदले गए
वर्ष 1946, 1980, 2002, 2004 और 2006 में तीन-तीन बार तबादला हुआ
आजादी के वर्ष 1947 में डी वाली जिलाधिकारी थे उनके बाद गोविंद नारायण आए

एटी नकवी सर्वाधिक साढ़े पांच साल डीएम रहे
5 अप्रैल से 12 नवंबर 1937 सात महीने
15 मार्च से 6 नवंबर 1938 सात महीने
21 मार्च 1939 से 6 जून 1943 चार साल तीन महीने
7 जुलाई 1943 से एक अगस्त 1943 तक लगभग 24 दिन तक

अब्दुल जलील खां 1944 में अगस्त सितंबर के बीच एक महीने डीएम रहे
अब्दुल जलील खां 1945 में जून से अगस्त तक केवल दो महीने डीएम रहे
केएसए हुसैन 27 से 30 अगस्त तक केवल तीन दिन डीएम रहे
केएसए हुसैन 4 जून से 21 अगस्त 1946 में दोबारा से डीएम रहे

लगभग तीन साल पूरा करने वाले डीएम
1-जेएम रैना 1949 से 1951
2-केसी मित्तल 1951 से 1954
3-केसी जोशी 1961 से 9163
4-एनएस सिरोही 1965 से 1969
5-यूपी भट्ट 1969 से 1971
6-एसएन पंडिता 1971 से 1974
7-पीएल पुनिया 1982 से 1985
8-किशन सिंह अटोरिया 1996 से 1999
9-देवदत्त 1999 से 2001

स्रोत : कलक्ट्रेट में उपलब्ध रिकार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed