{"_id":"5a9da1534f1c1bfe7e8b8f26","slug":"71520279891-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के साथ रहेगा पांच हजार का फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के साथ रहेगा पांच हजार का फोर्स
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा को अभेज्ञ बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष हेलीकाप्टरों के बेडे़ से नुमाइश मैदान में उतरने के बाद जेल रोड ओवरब्रिज से कलेक्ट्रेट के सामने से होते हुए युनिवर्सिटी सर्किल से सीधे बाबे सैयद होते हुए एथलेटिक्स ग्राउंड पहुंचेंगे। इसी रास्ते से वापस आते हुए वह मस्कट फार्म हाउस पहुंचेंगे। उनके लिए एक दूसरा वैकल्पिक मार्ग भी रखा गया है जो बाया कठपुला से होगा।
राष्ट्रपति के साथ देश के दिग्गज नेताओं की सुरक्षा, यातायात, मूवमेंट को संभालने के लिए सात मार्च को सुबह से पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी।
इस शाही शादी समारोह में अलग से लगभग पांच हजार पुलिस एवं सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। आगरा, कानपुर, बरेली, मेरठ जोन से पुलिस को बुलाया गया है।
एक दर्जन आईपीएस अधिकारी भी बुलाए गए हैं। दस कंपनी पीएसी, दस कंपनी सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स, 25 एडिशनल एसपी, सौ सीओ, 150 इंस्पेक्टर और एसओ के साथ लगभग दो हजार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
छह मार्च को रिहर्सल में पूरा फोर्स मौजूद रहेगा। इनकी पूरी तादाद लगभग पांच हजार के आसपास होगी। हर स्थान पर सुरक्षा के तीन घेरे बनाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की मूवमेंट को सुगम बनाने के लिए 175 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है।
सीएम योगी, कलराज मिश्र और महेंद्र नाथ पांडेय का कार्यक्रम भी तय
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की पोती पूर्णिमा की शादी में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का कार्यक्रम अनौपचारिक रूप से आ गया है, औपचारिक कार्यक्रम छह मार्च तक आने की संभावना है। इसके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने की संभावना भी बढ़ती जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम पहले ही आ चुका है।