{"_id":"5a9c5de24f1c1bbe218b61ef","slug":"71520197090-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद जलाई गई किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद जलाई गई किशोरी की मौत
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
कोतवाली के एक गांव में शनिवार की शाम दुष्कर्म के बाद जलाई गई किशोरी की जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
किशोरी के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376, 307 व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी किशोर फरार है पुलिस उसकी तलाश में जगह जगह लगातार दबिशें दे रही है।
कोतवाली के एक गांव में दलित समाज की किशोरी (14) के माता पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं जबकि उसके दादा दादी गांव में ही रहते हैं। शनिवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर में अकेली थी।
विज्ञापन
दादा-दादी गांव की एक डेरी पर दूध देने गए थे। इसी दौरान पड़ोस का ही एक किशोर उसके घर में घुस गया और उसको अकेला पाकर दबोच लिया। आरोप है कि किशोर ने किशोरी से दुष्कर्म किया और जब किशोरी ने शिकायत करने की बात कही तो उसे मिट्टी का तेल छिड़कर कर जिंदा जलाने की कोशिश की।
गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को पुलिस ने जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां रविवार को उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। कोतवाल उत्तमचंद पटेल ने बताया कि आरोपी का परिवार फरार है। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।