{"_id":"5a4017154f1c1bee6a8b5be7","slug":"71514149653-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग थलग पड़े हिंदू जागरण मंच के नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग थलग पड़े हिंदू जागरण मंच के नेता
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-थलग पड़े हिंदू जागरण मंच के नेता
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
हिंदू बहुल स्कूलों में क्रिसमस का त्यौहार मनाने का विरोध कर रहे हिंदू जागरण मंच के नेता अलग-थलग पड़ गए है। इस मामले में पांच नेताओं को प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि जागरण मंच के नेताओं को 22 दिसंबर को नोटिस का जवाब देना था, जबकि नोटिस 23 दिसंबर को शाम में रिसीव हुआ है।
हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सोनू सविता ने बताया कि 23 दिसंबर को शाम 4.52 बजे पांच नोटिस मिला है। उनके अतिरिक्त महानगर महामंत्री पुनीत शर्मा, मंत्री बबलू सैनी, विभाग संयोजक अमित राजा, प्रदेश मंत्री युवा वाहिनी संजू बजाज के नाम नोटिस जारी किया गया है। 22 दिसंबर को सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन नोटिस 23 दिसंबर को रिसीव हुआ है।
वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भाजपा द्वारा इस प्रकरण से किनारा करने के बाद हिंदू जागरण मंच के नेता अलग-थलग पड़ गए हैं। स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाया जा रहा है। स्कूल संचालकों ने भी मंच नेताओं की चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। मंच के नेताओं का भी स्वर बदल गया है और वह अब चेतावनी को निवेदन बता रहे हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आरएसएस के ब्रज प्रांत के संघचालक जगदीश वशिष्ठ ने बयान जारी किया था कि संघ मानता है कि देश में सभी पंथों एवं संप्रदायों को अपने विश्वास के अनुसार उपासना करने का अधिकार है। सभी मत एवं संप्रदाय के लोगों को त्यौहार, उत्सव आदि अपनी मान्यता के अनुसार मनाने का पूरा अधिकार है तथा संघ उसमें किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप का समर्थक नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह ने भी मंच के बयान का समर्थन नहीं किया था।
सज्जाद सुभान रॉथर का फोटो
हेडिंग...
भगवा आतंक फैलाने वालों के मुंह पर तमाचा : सज्जाद
अलीगढ़। एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर ने कहा कि वे लोग सभी धर्मों के भाईयों के साथ मिलकर क्रिसमस का त्यौहार मनाएंगे। भगवा आतंक फैलाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा लगा है। वे लोग क्रिसमस के दिन चर्च भी जाएंगे और क्रिसमस मनाएंगे। हिंदुस्तान धर्म निरपेक्ष देश है।