फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   देवछठ मेले में तीन से पांच सितंबर तक होगा कुश्ती दंगल

देवछठ मेले में तीन से पांच सितंबर तक होगा कुश्ती दंगल

Fri, 01 Sep 2017 01:48 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
देवछठ मेले में तीन से पांच सितंबर तक होगा कुश्ती दंगल
देवछठ मेले में तीन से पांच सितंबर तक होगा कुश्ती दंगल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

खेरेश्वर महादेव पर चल रहे देवछट मेले में तीन से पांच सितंबर तक होने वाला कुश्ती दंगल आकर्षण का केंद्र रहेगा। पूर्व की भांति इस बार भी यूपी के साथ दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों के पहलवान मेले में अपने दांव पेच दिखाएंगे। गत वर्ष 470 कुश्ती हुई थी, जबकि इस बार 605 कुश्ती कराने का लक्ष्य रखा गया है।

यह जानकारी श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति एवं कुश्ती वेलफेयर एसोसिएशन की संयुक्त प्रेस वार्ता में कुश्ती प्रभारी लतेश चौधरी ने दी। उद्घाटन शहर विधायक संजीव राजा तीन सितंबर की दोपहर दो बजे करेंगे। बताया कि एक दिन पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराने वाले पहलवान की ही अगले दिन कुश्ती कराई जाएगी। कुश्ती संयोजक कंछी पहलवान ने बताया कि पहलवानी को बढ़ावा देने के लिए पहले दिन जूनियर कुश्ती बाल केसरी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


इसमें छोटे पहलवानों की कुश्ती होगी तथा फाइनल पांच सितंबर को ब्रज केसरी का खिताब दिया जाएगा। इसमें भारत केसरी नरसिंह यादव आकषर्ण का केंद्र रहेंगे। कुश्ती एसोसिएशन के चेयरमैन अर्जुन सिंह फकीरा ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन बरौली विधायक दलवीर सिंह के हाथों विजेता पहलवानों को ब्रज केसरी का खिताब दिलवाया जाएगा। प्रेसवार्ता में नदीम खांडे, नवीन गुप्ता, मुकेश, गोपाल राजपूत, शाहिद खलीफा, गौरव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed