{"_id":"5999e9b34f1c1ba4238b48b0","slug":"71503259059-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही मेहमान बनकर हज करने जाएंगे प्रो. हाफिज इलियास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही मेहमान बनकर हज करने जाएंगे प्रो. हाफिज इलियास
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही मेहमान बनकर हज करने जाएंगे प्रो. हाफिज इलियास
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य एवं मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. मो. हाफिज इलियास सऊदी अरब के राजा का शाही मेहमान बनकर हज करने जाएंगे। प्रो. इलियास को सऊदी अरब के भारत में राजदूत 24 अगस्त को स्वयं विदा करने एयरपोर्ट जाएंगे।
सऊदी अरब के राजा सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद की तरफ से एएमयू वीसी या उनके तरफ से नामित सदस्य को हज यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके लिए मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं दिग्गज शिक्षक नेता प्रो. एम हाफिज इलियास को नामित किया गया है। प्रो. इलियास सऊदी अरब के शाही मेहमान के रूप में हज यात्रा के लिए 24 अगस्त को दिल्ली से रवाना होंगे। प्रो. हाफिज इलियास ने बताया कि इससे संबंधित सूचना उनके पास आ गई है। सऊदी अरब के भारत में राजदूत स्वयं उन्हें एयरपोर्ट पर विदा करने जाएंगे।
उन्होंने कहा कि दो बार सऊदी अरब उमरा करने जा चुका हूं। मेरा सौभाग्य है कि तीसरी बार शाही मेहमान बनकर हज करने जा रहा हूं। पूरे देश से करीब 20-25 लोग शाही मेहमान के रूप में दिल्ली से सऊदी अरब रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि वह मुल्क, एएमयू एवं वीसी की सलामती के लिए दुआ करेंगे।
विज्ञापन
---