{"_id":"59628b8f4f1c1bef758b459b","slug":"71499630479-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोरी में टप्पल के निलंबित हुए दो दरोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वतखोरी में टप्पल के निलंबित हुए दो दरोगा
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वतखोरी में टप्पल के दो दरोगा निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
सांसद सतीश गौतम व खैर विधायक अनूप वाल्मीकि के सामने टप्पल थाने के दरोगा किरनपाल पर मुकदमे में रिश्वत मांगने के आरोप लगने पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा अवैध खनन व शराब माफिया से संबंधों पर दरोगा ओमवीर सिंह को भी निलंबित किया गया है। टप्पल से दो दरोगाओं के निलंबन के बाद क्वार्सी की सुरेंद्र नगर चौकी पर तैनात दरोगा पारस सिंह को टप्पल भेजा गया है।
वाकया इस तरह हुआ कि रविवार को सांसद व विधायक किसी आयोजन में शामिल होने टप्पल गए थे। जहां लोगों ने मौजूद दरोगा को घेरकर आरोप लगाए कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने संबंधी याचिका पर आख्या देने के नाम पर दरोगा ने रिश्वत मांगी। इस आरोप पर तत्काल दोनों नेताओं ने एसएसपी से वार्ता की और वार्ता के बाद सीओ खैर स्तर से हुई जांच के आधार पर दरोगा किरनपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यहां तैनात दूसरे दरोगा ओमवीर सिंह को भी इसी तरह शराब माफिया व खनन माफिया से संबंधों के आरोपों की पुष्टि होने पर निलंबित किया गया है। वहीं सुरेंद्र नगर चौकी से पारस सिंह को टप्पल में तैनाती दी गई है।