{"_id":"655cc49e41947e0d14000b99","slug":"707-home-guards-from-the-division-leave-for-rajasthan-assembly-elections-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मंडल से 707 होमगार्डस राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रवाना, डीआईजी ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मंडल से 707 होमगार्डस राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रवाना, डीआईजी ने दिखाई हरी झंडी
Tue, 21 Nov 2023 08:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 21 Nov 2023 08:24 PM IST
सार
राजस्थान रवानगी से पहले होमगार्ड को निर्वाचन की शपथ दिलाई। अलीगढ़ से 160 होमगार्ड के जवानों के दल को हरी झंडी दिखाकर राजस्थान के लिए रवाना किया। मंडल भर से 707 होमगार्डस राजस्थान विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए भेजा है।
विज्ञापन
अ
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए अलीगढ़ मंडल से 707 और जिले से 160 होमगार्ड भेजे गए हैं। डीआईजी ने जवानों के दल को हरी झंडी दिखाकर राजस्थान के लिए रवाना किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर ने कहा कि जिले के होमगार्ड राजस्थान चुनाव की ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ संपादित कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने रवानगी से पहले होमगार्ड को निर्वाचन की शपथ भी दिलाई। सर्किट हाउस से 160 होमगार्ड के जवानों के दल को हरी झंडी दिखाकर राजस्थान के लिए रवाना किया। मंडल भर से 707 होमगार्डस राजस्थान विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड संदीप कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान के चुनाव के लिए अलीगढ़ से 160, हाथरस से 120 जवान जनपद दौसा जा रहे हैं। एटा से 52 दौसा एवं 55 होमगार्ड सीकर जा रहे हैं। कासगंज से 320 होमगार्ड जयपुर जा रहे हैं। सभी की ड्यूटी 21 से 26 नवंबर तक रहेगी। ड्यूटी भत्ता के रूप में 9,036 रुपये प्रति होमगार्ड को दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इससे पहले अलीगढ़ के होमगार्ड्स जवानों द्वारा दिल्ली, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे बड़े राज्यों की मांग पर, विभिन्न चुनाव कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराए हैं। इस दौरान जिला कमांडेंड होमगार्ड एवं सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार भी उपस्थित रहे।