फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   700 marriages took place in Chief Minister Samuhik vivah yojna

आज से मेरे पिन कोड का नम्बर तेरा हो गया: एक मंडप में 700 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, मंत्रों के साथ गूंजी कुरान

Sat, 25 Nov 2023 07:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 07:38 PM IST
सार

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 700 जोड़ों की शादियां हुईं। 65 जोड़ों का निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ। मौलाना द्वारा कुरान की आयतो के साथ निकाह पढ़वाया गया।

विज्ञापन
700 marriages took place in Chief Minister Samuhik vivah yojna
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल जोड़ा - फोटो : नितिन गुप्ता

विस्तार

अक्षय कुमार की फिल्म पैडमेन का गीत ओ मेरे ख्वाबों का अम्बर, ओ मेरी खुशियों का समन्दर, ओ मेरे पिन कोड का नम्बर, आज से तेरा हो गया... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रामघाट रोड, ताला नगरी स्थित एक मैरिज होम में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम में सही साबित हो गया। जिसमें एक ही मंडप में  700 जोड़ों का विवाह कराया गया।  इसमें 65 जोड़ों का निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ। मौलाना द्वारा कुरान की आयतो के साथ निकाह पढ़वाया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अतिथियों ने वर वधुओं को आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम इंद्र विक्रम सिंह एवं सीडीओ आकांक्षा राना के साथ विघ्नहर्ता श्रीगणेश का पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना और दीप प्रज्जवलन कर किया। वर-वधुओं को आर्शीवचन देते हुए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि सभी जोड़े अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की मंशा है कि ऐसे गरीब व निर्धन परिवार जो शादी विवाह समारोह में होने वाले व्यय को वहन करने में सक्षम नहीं हैं, उनका भी विवाह समारोह सम्मानपूर्वक एवं धार्मिक रीति-रिवाज से सम्पन्न हो सके। इसीलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाह

उन्होंने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी पात्र योजना का लाभ नहीं ले सके हैं, वह जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन करें। जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही ऐसा भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा ।सीडीओ आकांक्षा राना ने भी वर-वधु को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में सरकार प्रति जोड़े के विवाह पर 51 हजार रुपये का व्यय कर रही है।इसमें 35 हजार रुपये सीधे खाते में भेजे जाते हैं और 10 हजार रुपये का आवश्यक सामान खरीदा जाता है। छह हजार रुपये विवाह समारोह के आयोजन में व्यय किए जाते हैं।

सामूहिक विवाह

शादी में भेंट की उपहार सामग्री की परखी गुणवत्ता 
डीएम ने अधिकारियों के साथ प्रशासन की ओर से वर-वधु को वितरित की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने कुछ सामानों की गुणवता पर सवाल भी उठाया और नाराजगी जताई। उन्होंने खानपान सामग्री का भी जायका लिया।
विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed