फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   660 MW unit stopped due to leakage in boiler

अलीगढ़ : बॉयलर में लीकेज से 660 मेगावाट की यूनिट ठप

Tue, 26 Apr 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
660 MW unit stopped due to leakage in boiler
कोयला संकट की वजह से पहले से ही बिजली उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था, अब हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस में बॉयलर में लीकेज से 660 मेगावाट की यूनिट बंद हो गई है। इससे प्रदेश में विद्युत संकट और गहरा गया है। पहले से बंद चल रही 110 मेगावाट की यूनिट को शुरू कर बिजली संकट को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरदुआगंज तापीय परियोजना में बॉयलर में लीकेज से 660 मेगावाट की यूनिट को बंद कर दिया गया है। इससे विद्युत उत्पादन गिर गया है और इसका असर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति में पड़ना तय है। हालांकि, परियोजना के अधिकारियों ने 110 मेगावाट की यूनिट शुरू कर दी है, जो कोयला संकट की वजह से 6 अप्रैल से बंद थी। हरदुआगंज तापीय परियोजना में अभी 250-250 मेगावाट की दो यूनिटों के साथ 110 मेगावाट की यूनिट संचालित हो रही है। इन यूनिटों में उत्पादन क्षमता से कम हो रहा है। हरदुआगंज तापीय परियोजना की 1270 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है। अभी 420 मेगावाट के आसपास बिजली का उत्पादन हो रहा है। 660 मेगावाट यूनिट के जीएम मयंक मांगलिक का कहना है कि बॉयलर लीकेज की वजह से यूनिट बंद हुई है। मंगलवार दोपहर तक गड़बड़ी दूर होने की उम्मीद है। साल में एकाध लीकेज संभव है। उन्होंने बताया कि 110 मेगावाट की यूनिट शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जनवरी में मुख्यमंत्री ने किया था इस यूनिट का उद्घाटन
हरदुआगंज तापीय परियोजना में 660 मेगावाट की यूनिट का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनवरी 2022 में किया था। जापानी कंपनी के सहयोग से करीब छह हजार करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण हुआ है। कुछ दिन पहले भी यूनिट में गड़बड़ी आई थी, जिसकी वजह से दो दिन उत्पादन प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed