{"_id":"63df7cdcd9ce87591d7eff92","slug":"65-roads-of-aligarh-division-built-with-400-crores-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: 400 करोड़ से सुधरेगी अलीगढ़ मंडल की 65 सड़कों की सूरत, बनेगी सांगवान- ओजोन सिटी की रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: 400 करोड़ से सुधरेगी अलीगढ़ मंडल की 65 सड़कों की सूरत, बनेगी सांगवान- ओजोन सिटी की रोड
Sun, 05 Feb 2023 03:24 PM IST
चमन शर्मा
रिंकू शर्मा
रिंकू शर्मा
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 05 Feb 2023 03:24 PM IST
सार
अलीगढ़ मंडल में करीब 65 सड़कों की मरम्मत एवं चौड़ीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 532 करोड़ से रामघाट-कल्याण मार्ग बनेगा। 19 करोड़ की लागत से सांगवान-ओजोन सिटी रोड के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव गया है। इसकी मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
खुदी हुई सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मंडल की खस्ताहाल 65 सड़कों को 400 करोड़ रुपये से सुधारा जाएगा। इन सड़कों की मरम्मत के साथ कुछ का चौड़ीकरण भी होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिए हैं। बारिश के बाद शहर से लेकर देहात क्षेत्र की तमाम सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। इनके गड्ढों को भरा नहीं जा सका है। जिससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को बेहद दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में 29, हाथरस में 11, कासगंज में 12 और एटा जिले की 13 सड़कों समेत मंडल की करीब 707 किलोमीटर लंबी 65 सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। जिसमें करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें एटा- गंजडुंडवारा, हाथरस-जलेसर, मथुरा-सादाबाद, अतरौली से रेलवे स्टेशन, गोपी -भिलवाली मार्ग, अलीगढ़-गोंडा, अतरौली-कासंगज फोर लेन सड़क, अलीगढ़ वाया इगलास- मथुरा, इगलास-गोंडा रोड, कस्बा खैर में सिंचाई विभाग की पुलिया पर सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण और मरम्मत का कार्य होगा। प्रस्तावों को शासन स्तर से मंजूरी के लिए भेजा गया है। जहां से धनराशि जारी होने पर इन पर जल्द काम भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ मंडल में करीब 65 सड़कों की मरम्मत एवं चौड़ीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 532 करोड़ से रामघाट-कल्याण मार्ग बनेगा। 19 करोड़ की लागत से सांगवान-ओजोन सिटी रोड के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव गया है। इसकी मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। -संजीव सक्सेना, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
19 करोड़ से बनेगी सांगवान- ओजोन सिटी की सड़क
शहर के दो मुख्य व्यस्त चौराहे क्वार्सी और एटा चुंगी पर सुबह से लेकर शाम तक लगने वाले जाम से परेशान वाहन चालकों को अब जल्द ही राहत मिल सकेगी। रामघाट रोड से जीटी रोड को जोड़ने वाले सांगवान- ओजोन सिटी रोड के करीब 6 किमी लंबे और 25 फीट चौड़े मार्ग का निर्माण होना है, पीडब्ल्यूडी ने इसका प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए 19 करोड़ रुपये का खर्च होगा। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। ये निर्माण एशियाई विकास बैंक (एडीबी) योजना के तहत किया जाएगा। यह सड़क जीटी रोड हाईवे पर गांव सिंधौली के पास निकलता है। आपात स्थिति और बाईपास के विकल्प के तौर पर इस रास्ते का प्रयोग होता है। कई वर्ष से सड़क जर्जर हालत और अतिक्रमण की भी चपेट में है। कई जगह नहर की ओर सड़क कट चुकी है। इसकी चौड़ाई लगभग 14 फुट है, लेकिन अब नहीं है। वर्ष 2017 में इस रोड का करीब सात करोड़ की लागत से अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने निर्माण कराया था।
532 करोड़ से बनेगा फोर लेन 40 किलोमीटर लंबा रामघाट - कल्याण मार्ग
अलीगढ़ से बुलंदशहर तक जाने वाले रामघाट-कल्याण मार्ग को स्टेट हाईवे में तब्दील करने की घोषणा जल्द ही परवान चढ़ेगी। फोर लेन बनने वाले इस रोड के निर्माण पर करीब 532 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए शासन स्तर से इसका नये सिरे से प्रस्ताव तैयार कराया गया है। अभी तक इस रोड पर क्वार्सी से लेकर अतरौली तक रामघाट-कल्याण मार्ग के जगह-जगह होर्डिंग बोर्ड लगे हुए हैं जो लोगों को चिढ़ाने का काम कर रहे हैं।
21 अगस्त 2021 को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ से रामघाट तक करीब 40 किलोमीटर लंबी सड़क को उनके नाम पर बनाने की घोषणा की थी। क्वार्सी चौराहे से बुलंदशहर के नरौरा चौराहे तक इसको स्टेट हाईवे में तब्दील किया जाना है। बुलंदशहर के जरगवां में करीब तीन किलोमीटर का बाईपास बनाया जाएगा। जिसकी चौड़ाई लगभग 12 से 14 मीटर की होगी। पूरे रास्ते की चौड़ाई लगभग 14 मीटर है। इसको 8.565 मीटर और चौड़ा किया जाएगा। लगभग ढाई मीटर का डिवाइडर भी बनेगा। दोनों तरफ नौ मीटर चौड़ी होगी। लगभग एक मीटर का फुटपाथ भी बनेगा। छह पुल एवं 12 पुलिया का निर्माण होना है। हरदुआगंज रजवाहा के अलावा काली नदी पर लगभग 60 मीटर का पुल और नीम नदी पर लगभग 30 मीटर के पुल का निर्माण होगा।