फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   65 Percent voting in Third phase

तीसरे चरण में 65 फीसदी मतदान

Sun, 18 Oct 2015 01:53 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Sun, 18 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव: काम आई ताकत, फर्जी पोल की खबरों ने छकाए अफसर
विज्ञापन

तीसरे चरण में 65 फीसदी मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। पंचायत चुनाव का तीसरा चरण शनिवार बिना किसी फसाद के बेहद शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। इस दौरान कुल 64.91 प्रतिशत मतदान हुआ और तीन गांवों में पोलिंग स्टेशन बदलने से खफा ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया।अधिकारियों के काफी समझाने के बाद भी यहां दिन भर मतदान नहीं हुआ। इसके अलावा दिन भर पुलिस व प्रशासनिक टीमें फर्जी मतदान की शिकायतों पर दौड़ती रही। इसी बीच खैर ब्लाक के गांव बिहारीपुर में जिला पंचायत प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंका द्वारा सिपाही से दुर्व्यवहार की खबर पर पुलिस उन्हें दिन भर खोजती रही। मगर वह मिले नहीं।
शनिवार को तीसरे चरण में टप्पल, खैर व चंडौस ब्लाक में मतदान हुआ। इस चरण में पूर्व मंत्री ठा.जयवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। यहां खैर के गांव ककौला, टप्पल के गांव कृपालपुर व चंडौस के गांव नगौला में मतदान केंद्र गांव से हटाकर पड़ोसी गांव में बनाए जाने पर ग्रामीण बिफर गए। तीनों गांवों के लोगों ने मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया। यह खबर अधिकारियों तक पहुंची तो उन्हें कई मर्तबा अधिकारियों की टीमें समझाने पहुंचीं, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। वह एक ही जिद पर रहे कि केंद्र गांव में बनेगा, तभी वोट डालेंगे। इस पर डीएम ने भरोसा दिलाया कि प्रधानी के चुनाव में केंद्र गांव में ही बना दिए जाएंगे। इसके बाद ग्रामीण शांत तो हो गए, मगर वोट डालने नहीं गए।
विज्ञापन

इसके बाद दिन भर पुलिस प्रशासनिक अमले को फर्जी मतदान की खबरें मिलती रहीं। पुलिस दौड़ती रही, लेकिन कहीं कोई विवाद सामने नहीं आया। दुपहर में खैर ब्लाक के वार्ड 22 के बिहारीपुर मतदान केंद्र पर मतदान एजेंट से बार-बार अंदर बाहर जाने को लेकर सिपाही का विवाद हुआ था। इस पर एजेंट ने प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंका ठाकुर को बुला लिया। आरोप है कि पिंका ने यहां सिपाही को जमकर धमकाया और दुर्व्यवहार किया। जब यह खबर पुलिस अधिकारियों तक पहुंची तो गांव में पुलिस टीम पहुंची। जब तक पिंका गांव से निकल गए। मगर दो पिंका समर्थक जरूर हिरासत में ले लिए। बाद में खुद एसएसपी ने वारयलेस पर पिंका की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मगर वह पुलिस से बचते रहे। इस दौरान डीएम डॉ.बलकार ङ्क्षसह, एसएसपी जे रविंदर गौड़ सुबह से ही मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। शाम पांच बजे मतदान समाप्ति पर दोनों अधिकारियों ने टप्पल थाने से पूरे पुलिस प्रशासनिक अमले को शांतिपूर्वक मतदान के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed