फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   63-year-old veteran wins battle with Corona, arrives home right

63 साल के बुजुर्ग ने जीती कोरोना से जंग, सही होकर पहुंचे घर

Mon, 11 May 2020 07:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
63-year-old veteran wins battle with Corona, arrives home right
कोरोना संक्रमण दूर होने पर घर जाते 63 वर्षीय बुजुर्ग। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कालेज में छह कोरोना पाजिटिव रोगी पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। उन्हें छुट्टी दे दी गई। सोमवार को एक 63 वर्षीय मरीज को छुट्टी दी गई। यह मरीज दस दिन पहले कोरोना संक्रमित पाया गया था।
विज्ञापन

एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने जेएनएमसी चिकित्सकों व अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल और सीएमएस प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि यहां पर लगभग चार सप्ताह पूर्व विशेष कोविड वार्ड आरंभ हो गया था। पूर्व में भर्ती आठ रोगी पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में सात रोगियों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड वार्ड में 12 चिकित्सक, 12 नर्स, आठ अडेंटेंट और आठ सफाई कर्मियों की चार टीमें दिन रात काम कर रही हैं। सभी पीपीई किट से लैस हैं।
विज्ञापन

उपचिकित्सा अधीक्षक डा. अब्दुल वारिस ने बताया कि जेएनएमसी के फ्लू क्लीनिक में प्रतिदिन 35 से 40 रोगियों का उपचार किया जा रहा है। नोडल आफीसर एवं माइक्रोबायोलोजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. हारिस एम खान ने बताया है कि जेएमएमसी में अब तक अलीगढ़, मथुरा, नोएडा, कासगंज, हाथरस, बुलंदशहर, आगरा, रामपुर तथा एटा जनपदों से आने वाले 7,680 कोरोना नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है और इसमें 185 मामले कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed