{"_id":"5cb244a9bdec2213e64905f3","slug":"61555186857-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के रोड शो में आ सकती हैं सोनाक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के रोड शो में आ सकती हैं सोनाक्षी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का रोड शो निरस्त होने के बाद अब कांग्रेसी नेता पार्टी के अन्य स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम अलीगढ़ में लाने की कवायद में जुट गए हैं। कोशिश की जा रही है कि 16 अप्रैल को चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले सोनाक्षी सिन्हा, नगमा व अन्य सिने सितारों को अलीगढ़ में लाकर रोड शो कराया जा सके।
इसके लिए कांग्रेस की ओर से मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। जिसमें इन सिने स्टारों में से किसी का भी रोड शो अलीगढ़ में कराए जाने के लिए कहा गया है। पत्र में एएमयू के उस दीक्षांत समारोह का भी हवाला दिया गया है, जिसमें तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मुख्य अतिथि थीं और खराब मौसम के कारण वह उसमें आ नहीं सकी थीं। जिसके बाद वीडियो क्रांफेंसिंग के जरिए उन्होेंने समारोह को संबोधित किया था। पत्र में कहा गया है कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नहीं आने से पार्टी के लिए जो माहौल बनना था वह उस तरह नहीं बना। इसलिए किसी बड़े स्टार के रोड शो की डिमांड की गई है।
कल ज्योतिरादित्य सिंधिया खैर में
अलीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 15 अप्रैल को कस्बा खैर के खुशीराम इंटर कालेज के मैदान पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चौ. बिजेंद्र सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व महासचिव रूही जुबैरी ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर 1.50 बजे काल साइन वीटीएचजीएक्स हेलीकाप्टर द्वारा खैर पहुंचेंगे। यहां पर सभा को संबोधित करने के बाद 2.50 बजे बिजनौर के नगीना में जनसभा में पहुंचेंगे। शनिवार को पार्टी प्रत्याशी चौ. बिजेंद्र सिंह ने खैर पहुंच कर ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया और पूरी रूपरेखा कार्यक्रम से जुड़े लोगों को समझाई।