फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तालानगरी में यूजर चार्ज बढ़ाए गए

तालानगरी में यूजर चार्ज बढ़ाए गए

Sat, 16 Mar 2019 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
तालानगरी में यूजर चार्ज बढ़ाए गए
कौशल कुमार ओझा, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) द्वारा मेंटेनेंस चार्ज में तीन गुणा वृद्धि कर देने से उद्यमियों के नीचे से जमीन खिसक गई है। इससे आक्रोशित उद्यमियों ने एमडी को खत लिखकर लीज डीड के टर्म एवं कंडीशन के अनुरूप निर्णय लेने का आग्रह किया है। तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन उच्च न्यायालय में जाने की तैयारी में है।

यूपीएसआईडीसी द्वारा तालानगरी में मेंटेनेंस चार्ज 8 रुपये से बढ़ाकर 24 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर कर दिया गया है। इससे संबंधित ऑफिस मेमो 18 दिसंबर 2018 को जारी किया गया। समय पर जमा नहीं करने की स्थिति में 14 प्रतिशत की ब्याज भी लग जाती है। तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन ने इस संबंध में यूपीएसआईडीसी के एमडी को पत्र लिखकर लीज डीड के टर्म एवं कंडीशन के अनुसार मेंटेनेंस चार्ज लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने पर यूपीएसआईसी की फजीहत हो चुका है। 31 अगस्त 2015 को तत्काल प्रभाव से मेंटेनेंस चार्ज अचानक बढ़ाकर 8 से 40 रुपये प्रति स्क्वायर फीट कर दिया गया था। इसके विरुद्ध तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के सदस्य उच्च न्यायालय में चले गए थे। 5 नवंबर 2016 के फैसले में उच्च न्यायालय ने बढ़ाए गए मेंटेनेंस चार्ज को गैरकानूनी करार देकर निरस्त कर दिया था। यह भी निर्देश दिया गया था कि उद्यमियों के साथ किये गए एग्रीमेंट के अनुसार निर्णय लिया जाए। जब तक निर्णय नहीं लिये जाते, तब तक मेंटेनेंस चार्ज पूर्ववत यानी 8 रुपये रखा जाए। उसके बाद से यूपीएसआईडीसी के अधिकारी ठंढे पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कारोबार की स्थिति पहले से ही खराब है। यूपीएसआईडीसी द्वारा मेंटेनेंस चार्ज में तीन गुणा वृद्धि से उद्यमियों की स्थिति बेहद खराब हो जाएगी। एमडी को खत लिखा है। उच्च न्यायालय में जाने पर विचार कर रहे हैं।
- सुनील दत्ता, महामंत्री, तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन


पहले भी हमलोग उच्च न्यायालय में गए थे। न्यायालय द्वारा यूपीएसआईडीसी के फैसले को गैर कानूनी बताकर निरस्त कर दिया गया था। समझ में नहीं आता है कि कैसे फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। हमलोग इसके लिए हर तरह की लड़ाई लड़ेंगे।
- नेकराम शर्मा, अध्यक्ष, तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन


बैंक में लोन के लिए आवेदन किया तो पता चला कि मेरे ऊपर 3.11 लाख रुपये बकाया है। यूपीएसआईडीसी में गया तो बताया गया कि ये धनराशि करीब तीन महीने का मेंटेनेंस चार्ज है। यूपीएसआईडीसी से अविकसित जमीन लिया था और लीज डीड में कही भी मेंटेनेंस चार्ज का जिक्र नहीं है।

- विनोद कुमार चौधरी, ब्रज घाम एजूकेशनल वेलफेयर सोसाइटी (हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल)


यूपीएसआईडीसी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा मेंटेनेंस चार्ज बढ़ोतरी से संबंधित निर्णय लिया गया है। इस संबंध में स्थानीय स्तर पर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। पूरे प्रदेश में मेंटेनेंस चार्ज में बढ़ोतरी की गई है।
- टीके राय, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीएसआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed