{"_id":"5c82d9dfbdec221428361503","slug":"61552079327-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन इंतजाम न करने वाले 25 होटल होंगे सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन इंतजाम न करने वाले 25 होटल होंगे सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, आशीष श्रीवास्तव, अलीगढ़।
लखनऊ के होटल विराट एवं होटल एसजे इंटरनेशनल में हुए अग्निकांड में छह लोगों की मौत एवं कई घायल होने की घटना के बाद अग्निशमन विभाग सजग हो गया है।
जबकि करोलबाग दिल्ली में होटल अर्पित में अग्निकांड में 17 लोग काल का ग्रास बन गए। यह सभी दुर्घटनाएं बगैर मानकों के तथा ओपन स्पेस छोड़े बिना बने होटलों के कारण हुई।
इन घटनाओं के बाद अग्निशमन विभाग के सीएफओ विवेक शर्मा ने एडीए को जारी पत्र में होटल भवनों के अतिक्रमण सेटबैक व दुर्घटना की स्थिति में निकास मार्ग स्थापित कराये जाने के लिए सभी होटल संचालकों को नोटिस जारी करने को कहा है।
बताते चलें कि महानगर में पूर्व में इन सभी अनियमितताओं के चलते 25 होटल संचालकों को चिन्हित किया गया था। जनवरी माह में इन सभी की बैठक बुलाकर इन्हें इन सभी इंतजामों के साथ अग्निशमन विभाग से प्रमाणपत्र प्राप्त करने की ताकीद दी गई थी।
विज्ञापन
एडीए के अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने स्वीकार किया कि इन सभी होटलों संचालकों को कई नोटिस दिये जा चुके हैं। अब इनमें चेकिंग करायी जाएगी। अनियमितता मिलने पर अध्यक्ष की अनुमति से एडीए सीलिंग की कार्रवाई करेगा तो नगर निगम इनके लाइसेंस रद्द करेगा।
नोटिस पाने वाले होटल व रेस्टोरेंट
होटल अनुकंपा, होटल आभा रीजेंसी, होटल ग्रांड एवेन्यु, होटल बनवारी पैलेस, होटल क्लासिक, होटल चरन, होटल गेलेक्सी, होटल कुनाल, होटल महाजन पैलेस, होटल मेलरोज इन, होटल माई ड्रीम, होटल न्यू आनंद, होटल पदम रेजीडेंसी, होटल पाम ट्री, होटल राज पैलेस, होटल राज, होटल रायल क्वासिक, होटल आरआर इन, होटल साहिब पैलेस, होटल श्रद्धा, होटल विकास बार एंड रेस्टोरेंट, होटल क्वासी इन, होटल आर्चिड ब्लू