{"_id":"5c74486bbdec224e4507fafb","slug":"61551124587-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 शिक्षकों व कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 शिक्षकों व कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नौ साल से ज्यादा समय से विद्यालयों में गैरहाजिर चल रहे 11 शिक्षकों व कर्मचारियों को सेवा समाप्ति के लिए नोटिस भेजा चुका है। इससे पहले उन्हें तीन बार नोटिस भेजा जा चुका है। इन शिक्षकों व कर्मचारियों को अंतिम बार नोटिस भेजा गया है। यदि निर्धारित तिथि तक जिला बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं, तो विभागीय आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय केशोपुर जोफरी लोधा की शिक्षिका कविता सिंह 1 अप्रैल 2016 से, प्राथमिक विद्यालय दिसवार इगलास की शिक्षिका निशा शर्मा 1 अक्तूबर 2018 से, प्राथमिक विद्यालय नगला डागुर इगलास की शिक्षिका अनीता देवी वर्ष 2016 से, प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर लोधा की शिक्षिका ललिता राजन 12 जुलाई 2010 से, प्राथमिक विद्यालय रजानगर लोधा के शिक्षक गुलाम फरीद 28 जुलाई 2015 से, उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधा की शिक्षिका हमीदा तारिक 9 अगस्त 2011 से, प्राथमिक विद्यालय नगला करसुआ लोधा की शिक्षिका संगीता पवार 29 अप्रैल 2015 से, प्राथमिक विद्यालय महुआ खेड़ा लोधा की शिक्षिका पूजा वार्ष्णेय 11 नवंबर 2013 से, उच्च प्राथमिक विद्यालय कलींजरी गोंडा की शिक्षिका परवीना 1 जुलाई 2018 से, उच्च प्राथमिक विद्यालय गिदौरा बक्सा गोंडा के शिक्षक यशवीर सिंह 5 मार्च 2018 से, उच्च प्राथमिक विद्यालय जहरीली गोंडा की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कृष्ण कुमार 1 अक्तूबर 2018 से अनवरत गैरहाजिर चल रहे हैं।