{"_id":"5c63303fbdec2217f55883e5","slug":"61550004287-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी के विरोध में अजय ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी के विरोध में अजय ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के छात्र नेता ठाकुर अजय सिंह ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के नेता एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी का विरोध करने सुबह 10 बजे ही यूनिवर्सिटी सर्किल पर पहुंच गये थे। वहां पर उन्होंने अन्य छात्रों के साथ प्रदर्शन भी किया। हालांकि असदुद्दीन ओवैसी उसमें शामिल नही हुए।
मंगलवार को एएमयू छात्र संघ द्वारा मुस्लिम राजनीति दलों के नेताओं की बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें ओवैसी को आमंत्रित किया गया था। लेकिन पहले से ही ओवैसी के आगमन की संभावना नगण्य थी। अजय सिंह का कहना था कि वह ओवैसी एवं उलेमा काउंसिल को एएमयू में बुलाने का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ओवैसी आ गए तो जान दे दूंगा लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दूंगा। पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद अजय सिंह वापस चले गए। यूनिवर्सिटी सर्र्किल पर सुबह से ही पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था।