{"_id":"5c59f178bdec2273724c4943","slug":"61549398392-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़-बरेली पैसेंजर का इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़-बरेली पैसेंजर का इंजन फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़-बरेली पैसेंजर का इंजन मंगलवार को हरदुआगंज पर फेल हो गया। इसके कारण ट्रेन डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। अलीगढ़ रेलवे जंक्शन से रवाना हुई तकनीकी टीम से भी इंजन मौके पर ठीक नहीं हो सका। बाद में अधिकारियों ने जंक्शन से डीजल इंजन भेजकर गाड़ी को बरेली के लिए रवाना किया। बता दें कि ट्रेन 12:50 मिनट पर अलीगढ़ जंक्शन से रवाना हुई थी। डेढ़ घंटे तक गाड़ी के खड़े रहने के कारण सर्दी में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चे ठंड में ठिठुरते नजर आए।
तीन एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहीं
सर्दी और कोहरे के कारण लंबे समय से गड़बड़ाई ट्रेनों की चाल ठीक तरीके से पटरी पर लौटने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को गोमती एक्सप्रेस, आनंदा एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस सहित शाम को जंक्शन से बरेली के लिए रवाना होने वाली अलीगढ़-बरेली पैसेंजर भी रद्द रही। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कइयों ने तो अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का सहारा लिया। फिलहाल 15 फरवरी तक ट्रेनों की चाल ठीक स्थिति में आने की कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है।