फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   समूचे विपक्ष की चुनौती स्वीकार : रजनीकांत

समूचे विपक्ष की चुनौती स्वीकार : रजनीकांत

Tue, 05 Feb 2019 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
समूचे विपक्ष की चुनौती स्वीकार : रजनीकांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय (ब्रज क्षेत्र) अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने ऐलान किया कि समूचे विपक्ष की चुनौती स्वीकार है। इनके इकट्ठे होने से भाजपा और मजबूत हुई है। संसद में आंख मारने वाला पीएम चाहिए या दुश्मनों को आंख दिखाने वाला, यह जनता लोकसभा चुनाव में तय करेगी। दावा किया कि ब्रज क्षेत्र के सभी 13 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस एवं पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला किया।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रियंका के चुनाव प्रचार में कूदने का प्रचार किया जा रहा है। वह पहले भी चुनाव प्रचार करती रही है। राहुल एवं प्रियंका राष्ट्र के प्रति गंभीर नहीं हैं। विपक्ष प्रत्याशी खड़ा करने के पहले विचार कर ले कि जीतेगा कौन। मुलायम खानदान का कहना है कि 38 सीट पर अखिलेश एवं 38 सीट पर शिवपाल लड़ेंगे।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां जंगल राज है। कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम हुआ। पहली बार सुना कि भीड़ के कारण प्रधानमंत्री ने अपना भाषण जल्दी खत्म कर दिया। इस अवसर पर एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, सांसद सतीश गौतम, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, ई. राजीव शर्मा, डॉ. निशित शर्मा, निखिल माहेश्वरी, योगेंद्र वशिष्ठ, अमित चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भगवा जलाएंगे वो जेल जाएंगे
एएमयू छात्रों द्वारा भगवा जलाए जाने की चेतावनी के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो भगवा जलाएगा, वह जेल जाएगा। एएमयू में तिरंगा यात्रा निकालने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। भाजपा कार्यकर्र्ताओं के साथ पुलिस अधिकारियों की बदसलूकी एवं पिटाई के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने इशारे इशारे में साफ कर दिया कि ऐसे अधिकारियों का तबादला हो जाएगा। एबीवीपी नेताओं के साथ बदसलूकी प्रकरण का उल्लेख कर उन्होंने भाजपा नेताओं से पूछा कि एसएसपी (अजय साहनी) वहीं हैं या बदल गए। वहां मौजूद भाजपा नेता उनके सवाल पर मुस्कुरा दिये और कहा कि चले गए। अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय द्वारा गांधी की प्रतिमा को प्रतीकात्मक रूप से गोली मारने की घटना के संदर्भ में उन्होंने अनभिज्ञता जतायी और कहा कि हिंदू महासभा का उनके पार्टी से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed