{"_id":"5c55fd5bbdec22739b069f0f","slug":"61549139291-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीओ ने सीज की गांधी पार्क बस स्टैंड पर प्राइवेट बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीओ ने सीज की गांधी पार्क बस स्टैंड पर प्राइवेट बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गांधी पार्क बस अड्डे से प्राइवेट बसों की डग्गेमारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बस स्टैंड पर तैनात स्टॉफ इसका विरोध करता है तो डग्गेमार वाहन चालक उनके साथ हाथापाई पर उतारू हो जाता है। लिखित में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है। यही कारण है कि लगातार यहां से प्राइवेट वाहन चालक डग्गेमारी कर रहे हैं।
शनिवार को गांधी पार्क बस स्टैंड के सामने से मिनी बस यूपी 86 टी 5685 के चालक ने कासगंज के लिए सवारी भरना शुरु कर दिया। इसकी जानकारी जब बस स्टैंड प्रभारी मुनेश पाल सिंह को हुई तो वह अपने स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंच गए।
आरोप है कि उन्होंने बस चालक को सवारी भरने से मना किया तो वह गाली गलौज करने लगा और हाथापाई कर दी। बस स्टैंड इंचार्ज ने अपने साथियों के साथ बस के चालक व परिचालक को पकड़ बस को स्टैंड के पीछे खड़ा करा दिया। इसकी सूचना उन्होंने गांधी पार्क बस स्टैंड चौकी प्रभारी गोपाल सिंह को दी।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी गोपाल सिंह चालक-परिचालक को लेकर चौकी चले गए, लेकिन कई घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की। इधर, बस स्टैंड इंचार्ज ने सूचना एआरएम को दी। एआरएम की सूचना पर आरटीओ दफ्तर की पीटीओ मौके पर पहुंची और बस को सीज कर दिया।